City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चंद्रावत नदी : बालू खनन माफियाओं नें जलधारा रोककर बनाया अवैध पुल ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की प्रमुख नदियों में शामिल जिले के जसपुरा क्षेत्र में चंद्रायल की जलधारा को रोकर मौरंग कारोबारियों ने अवैध पुल बना डाला। किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लगी। कारोबारी मौरंग का खनन व निकासी धड़ल्ले से कर रहे हैं। प्रशासन मामले से अंजान बना है। एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। जलीय जीव मर रहे हैं।


चंद्रायल नदी में बने रपटे से हटकर परिवहन करने के लिए बनाए गए अवैध पुल व नदी की जलधारा को प्रभावित करने से जलीय पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते आलोना पंप कैनाल ठप पड़ा है। केन नदी के तटवर्ती हिस्सों में जल संकट बढ़ा रहा है। पड़ोहरा में बालू खनन से चंद्रायल व केन नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। नदी की जलधारा पर किए जा रहे नियंत्रण के कारण नदी सूखने की कगार पर है। स्थिति यह है कि लीज सीमा को धता बताते हुए नदी की धारा को कई जगहों पर रोककर ट्रकों को बीच नदी में ले जाने के लिए अस्थाई पुल बनाया गया है।

बालू खदान चंद्रायल नदी के पश्चिमी तट के पास है लेकिन वर्तमान में खादान सीमा से काफी दूर नदी के पूर्वी तट तक नदी के बीच में खनन किया जा रहा है। मामले से लेखपाल, बीट सिपाही से लेकर उच्चाधिकारी तक अंजान बने हैं। कहा जा रहा है जिस दिन से यह कार्य शुरू हुआ प्रतिदिन की वीडियो रिकार्डिंग देखी जा रही है। आधा दर्जन मशीनों से नदी की धारा को बंद करने का कार्य किया गया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के स्पष्ट निर्देश और एनजीटी के सख्त हिदायत के बावजूद लगातार चंद्रायल नदी की अविरलता को प्रभावित किया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल कालेज में छात्रा द्वारा आत्महत्या क्यों रहस्यमय ? कुछ न कुछ तो है !

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी ने भूगर्भ जल संरक्षण पर दिया संदेश : पानी की हर एक बूंद की कीमत होगी समझनी, विशिष्ट महानुभावों को किया सम्मानित

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में कांग्रेस का ‘मास्टर स्ट्रोक’ प्लान तैयार: नई रणनीति से देंगे ‘कड़ी’ चुनौती

City News Uttar Pradesh

‘जन्नत की हकीकत’ जान ‘चौंके’ नोडल अफसर: समझ गये ‘भ्रष्टाचार की नींव’ पर खड़ी योजनाएं

City News Uttar Pradesh

पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का हुआ पूर्वाभ्यास : मंत्री रामकेश होंगे मुख्य अतिथि

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़