City News Uttar Pradesh
मेडिकल कालेज में छात्रा द्वारा आत्महत्या क्यों रहस्यमय ? कुछ न कुछ तो है !
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कालेज में छात्रा द्वारा आत्महत्या क्यों रहस्यमय ? कुछ न कुछ तो है !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में एमबीबीएस छात्रा ऊषा भार्गव की खुदकुशी का कारण रहस्य बन गया है, पर कुछ न कुछ तो बात है जिस कारण उषा नें खुदकुशी की। इस घटना से “प्राचार्य मनोज कौशिक दुख से सराबोर” हैं, क्योंकि “वह अत्यन्त संवेदनशील व्यक्तित्व” वाले हैं। इस वारदात नें उन्हें व्यथित कर रखा है।

मेडिकल कालेज में छात्रा द्वारा आत्महत्या क्यों रहस्यमय ? कुछ न कुछ तो है !
Why is the suicide of a student in the medical college mysterious? There is something or the other!

दरअसल छात्रा की आत्महत्या के कारणों में जायें तो यह बात कुछ समझ में नहीं आ रही की मोबाइल में काल डिटेल में कुछ क्लू नहीं मिल रहा! या फिर क्या “पुलिस के हाथ कुछ संकेत आये हैं जिन्हें वह अति गोपनीयता से आहिस्ता -आहिस्ता जांच में ढील देते हुये आगे बढ़” रही हैं ! मेडिकल कालेज के कुछ सूत्र संकेत देते हैं की “आत्म हत्या का रहस्य मेडिकल कालेज के छात्रों के जेहन में ही छिपा” है जिस पर बहुत ही “सुनियोजित तरीके से छिपाव किया” जा रहा है ! “छात्र -छात्राओं द्वारा लगातार अपने को गमगीन दर्शाकर क्लास न अटैंड करना भी क्या रहस्य से परदा न उठ जायें की रणनीति” का हिस्सा है।

मेडिकल कालेज में छात्रा द्वारा आत्महत्या क्यों रहस्यमय ? कुछ न कुछ तो है !
Why is the suicide of a student in the medical college mysterious? There is something or the other!

“कक्षाओं में न जाने की सोच के पीछे किसका दिमाग काम कर रहा है जांच में इस बिंदु की ओर भी ध्यान देना” चाहिये। परिजनों द्वारा किसी तरह का कोई आरोप-प्रत्यारोप न लगाए जाने से भी यह गुत्थी उलझन में है। वहीं संकेत देती है की कारण यहीं कालेज कैंपस में ही है जिस पर फोकस नहीं पड़ पा रही।छात्रा की खुदकुशी में पढ़ाई का तनाव, प्रेम प्रसंग या कुछ और है ? कई सवाल खड़े हैं। पुलिस और कॉलेज प्रशासन सभी सवालों के जवाब तलाशनें में लगे हैं।

इस संदर्भ में अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। कॉल डिटेल से कुछ न कुछ मिल सकता है। इसका मतलब मोबाइल में कुछ न कुछ तो रहस्य छिपा है। उधर, प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्रा बहुत धार्मिक प्रवृत्ति की भी थी। समझ में नहीं आता यह क्या से क्या हो गया ! उषा के परिजनों के आने पर उनसे कुछ जानकारी मिल सकती है। हालांकि पुलिस प्रेम प्रसंग, पढ़ाई का तनाव, या घरेलू कारण आदि पर जांच कर रही है। फिलहाल छात्रा के परिजनों के आने पर क्या क्लू मिलता है इसका भी पुलिस जांच टीम को इंतजार है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली विभाग बना दगाबाज : “शासन की बतिया न मानें रे” का गा रहा है गीत

मंत्री रामकेश बोले: केन-बेतवा लिंक बनेगी बुंदेलखंड की जीवनरेखा, बांदा सहित 13 जिले होंगे लाभान्वित

City News Uttar Pradesh

मंडलीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को, प्रदेश की दो मंत्री रहेंगी मौजूद

City News Uttar Pradesh

किन्नर समाज की अनूठी पहल: परिवहन विभाग के साथ मिलकर चला “जागरूकता” अभियान

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : बांदा-चित्रकूट सीट से बसपा ने ब्राह्मण चेहरे मयंक द्विवेदी पर लगाया दांव।

City News Uttar Pradesh

जिला चिकित्सालय बना बेधड़क झूठ का अड्डा : नहीं देता सही रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़