27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
राष्ट्रीय रामायण मेला का स्वरूप अंतरराष्ट्रीय बनाने की होगी कोशिश: प्रशांत करवरिया
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय रामायण मेला का स्वरूप अंतरराष्ट्रीय बनाने की होगी कोशिश: प्रशांत करवरिया

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया की प्रबल इच्छा है की राष्ट्रीय रामायण मेला का स्वरूप अंतर्राष्ट्रीय हो। इसके लिये प्रदेश और केंद्र सरकार से वार्ता कर इस दिशा में ध्यान आकृष्ट करायेगें। प्रशांत करवरिया कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद हमसे एक अनौपचारिक भेंट में वार्ता कर रहे थे।

राष्ट्रीय रामायण मेला का स्वरूप अंतरराष्ट्रीय बनाने की होगी कोशिश: प्रशांत करवरिया
Efforts will be made to make the format of National Ramayana Mela international: Prashant Karwariya

कहा कि चित्रकूट धर्म अध्यात्म और संस्कृति की भूमि है। चित्रकूट देश के साथ समूचे विश्व को संस्कृति का ज्ञान कराता है।ऐसे में यहां आयोजित राष्ट्रीय रामायण मेला को अंतर्राष्टीय मानचित्र में दर्जा दिलाना भी समायानुसार जरूरी है। अपनी वार्ता को आध्यात्मिक दिशा देते हुये प्रशांत करबरिया नें कहा की श्रीराम अयोध्या में राजा थे। राम को चित्रकूट ने ही मर्यादा पुरूषोत्तम बनाया है।

राष्ट्रीय रामायण मेला का स्वरूप अंतरराष्ट्रीय बनाने की होगी कोशिश: प्रशांत करवरिया
Efforts will be made to make the format of National Ramayana Mela international: Prashant Karwariya

यहां की भूमि से त्याग पैदा होता है जिसका प्रमाण राम और भरत के मिलन के समय अयोध्या जैसे साम्राज्य की राजगद्दी राम भरत की ओर से ठुकराना था। रामायण एक ऐसा ग्रन्थ है जो प्रत्येक वर्ग व जाति के लोगों को पारिवारिक, सामाजिक व सत्ताधारियों को देश चलाने के क्रियाकलापों का ज्ञान कराता है।

यह पूछे जाने पर की युवा अवस्था में आपने राष्ट्रीय रामायण मेला का बहुत बड़ा दायित्व संभाला है। इसे अंतररार्ष्टीय स्वरूप दिलाने के लिये काफी कठिन संघर्ष की जरूरत होगी। प्रशांत करवरिया नें बिहारी के दोहे से अपनी बात यह कहकर समाप्त किया की “सतसैया के दोहरे ज्यों नाविक के तीर, देखन में छोटे लगे घाव करें गंभीर”।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाईटेंशन लाइन पर हंगामा: बिना सूचना लगाए गए पोल, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने पदोन्नति पाये निरीक्षकों को स्टार लगाकर किया सम्मानित, पुलिस कर्मियों की समस्याओं का किया निस्तारण

आरटीओ शंकर सिंह का ‘बालू के सौदागरों’ पर टूटा कहर: आधी रात में रेड, माफिया काँपे !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड को सूखे से मिलेगी राहत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने जरुरतमंदो के चेहरे पर लाई मुस्कान: सरकारी योजनाओं पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश मीडिया से बोले : पीएम मोदी नें नौ साल में देश का विश्व में बढ़ाया सम्मान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़