City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश निषाद बनाम संजय निषाद : भाजपा में 'निषाद वोटों' की 'नई जंग' !
क्राइम समाचारबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

मंत्री रामकेश निषाद बनाम संजय: भाजपा में ‘निषाद वोटों’ की ‘नई जंग’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। प्रदेश की “राजनीति में निषाद समाज का वर्चस्व” लगातार “सत्ता समीकरणों” को बदल रहा है। ऐसे में भाजपा के रणनीतिकार अब प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक औऱ नया “निषाद चेहरा गढ़ने” की तैयारी की चर्चायें हैं ! यह “चेहरा” कोई और नहीं बल्कि प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद हैं !मंत्री रामकेश निषाद बनाम संजय निषाद : भाजपा में 'निषाद वोटों' की 'नई जंग' !भाजपा सूत्रों के मुताबिक निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद जिस तरह अपने समाज के लिये भाजपा पर भी “अप्रत्यक्ष कटाक्ष में मुखर” हैं, उसने “भाजपा संगठन सतर्क” हो चुका है। यह आकलन शुरू हो गया है कि कहीं सहयोगी दल का यह नेता “भविष्य में भाजपा के लिए असुविधा” न खड़ी कर दे ? इसी वजह से अब भाजपा मंत्री संजय निषाद के समानांतर राज्य मंत्री रामकेश निषाद को अपने “मुख्य निषाद नेता” के रूप में “गढ़ने की रणनीति” की चर्चा है।मत्स्य मंत्री संजय निषाद एवं मंत्री रामकेश ने किया समीक्षा: अधिकारियों को बताया लक्ष्यप्रदेश में निषाद जाति की “हिस्सेदारी” लगभग 18 प्रतिशत है। यह समाज प्रदेश की लगभग 21 लोकसभा सीटों पर “निर्णायक भूमिका” निभाता है ! यहां एक लाख से तीन लाख तक निषाद वोटर हर दल के लिए |सत्ता की चाबी| साबित होते हैं ! यही कारण है कि भाजपा किसी भी हाल में इस “वोट बैंक को हाथ से जाने देने के मूड” में नहीं है।मंत्री रामकेश बनाम संजय : भाजपा में निषाद वोटों की नई जंग, योगी के भरोसेमंद मंत्री का बढ़ेगा 'कद' ?पार्टी सूत्रों की मानें तो जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की “कार्यकुशलता और उनकी प्रशासनिक पकड़” ने सीएम योगी आदित्यनाथ का “विश्वास जीता” है ! चाहे “उप चुनाव और लोकसभा के आम चुनाव” के अलावा “प्रयागराज कुंभ मेला” का ‘जिम्मा” रहा हो, या फिर अपने जल शक्ति मंत्रालय में “उल्लेखनीय” कार्यशैली, रामकेश निषाद हर जगह “भरोसेमंद” साबित हुए हैं ! यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी उन्हें अपने “निकटस्थ और प्रशंसनीय सहयोगी” मानते हैं!मंत्री रामकेश निषाद बनाम संजय निषाद : भाजपा में 'निषाद वोटों' की 'नई जंग' !भाजपा के “अंदरखाने से खबर” है कि पार्टी अब संजय निषाद के “राजनीतिक पंख” काटने की “रणनीति” बना चुकी है? ऐसे में अगर रामकेश निषाद का “राजनीतिक कद आगे बढ़ता” है, तो यह न केवल संजय निषाद की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर अंकुश लगाएगा, बल्कि “विपक्षी दलों” के निषाद नेताओं के “प्रभाव को भी कमजोर” करेगा !मंत्री रामकेश निषाद का 'तिंदवारी' से 'टिकट पक्का'? योगी के 'विश्वास पात्रों' में 'गिनती' !यही कारण है कि भाजपा अब रामकेश निषाद को “भविष्य का बड़ा निषाद चेहरा” बनाने पर “दांव खेल” सकती है? आने वाले दिनों में यह देखना “दिलचस्प” होगा कि “रामकेश निषाद बनाम संजय निषाद” की यह “अंदरूनी जंग” भाजपा के लिए किस तरह “सत्ता की गोटियां” जमाती है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ऐतिहासिक धरोहर को ‘पांच करोड़’ का ‘तोहफा’: मराठा कालीन ‘विरासत’ की बदलेगी तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

बसपा से निलंबित होने पर बोले दानिश अली: ऐसा करना जुर्म है तो मैंने जुर्म किया है, मायावती पर कह दी बड़ी बात

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘गरजेगा’ रेलवे का बुलडोजर: क्योटरा क्रासिंग के ‘मकानों’ पर लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh Desk

राजनीति : अखिलेश यादव यूपी की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? चाचा शिवपाल के बयान से सियासी हलचल तेज

City News Uttar Pradesh

सपा में होगा “आया राम गया राम”: भाजपा के कुछ “बड़े नेताओं” को “साइकिल” पर चढ़ाने का प्रयास ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में अंकित बासू ने उड़ाई नींद: पालिका चुनाव से 10 माह पहले विपक्षी समीकरण किये फेल !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़