
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला समाजवादी पार्टी में “आया राम गया राम” होने वाला है। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी होगी,इसके लिये संगठन में मूल्यांकन शुरू हो गया है। जो भी “पदाधिकारी लंबे समय से निष्क्रिय हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा”। सूत्रों के अनुसार जिले में मुख्य संगठन के अलावा शहर एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का आंकलन प्रदेश कमेटी करा रही है। “अन्य दलों के मजबूत नेताओं पर भी नजर” है !
दरअसल जिले में “सपा संगठन को आला कमान औऱ सक्रिय” करना चाहता है। पिछले लोक सभा चुनाव परिणाम में जीत को मजबूती का आधार मानें तो उस दौरान उसका ज्यादा श्रेय संगठन की ताकत की बजाय रजनीतिक परिस्थितयां थीं। मुख्य रूप से भाजपा का प्रत्याशी चयन जो “सपा के लिये अंधे के हाथ बटेर” सा लग जाना साबित हुआ था ! खैर “विषयांतर” से बचते हैं और “मुख्य खबर की ओर बढ़ते” हैं।
खास बात यह है की सपा का प्रांतीय नेतृत्व नये जिला अध्यक्ष उमेश यादव के मनोनयन के बाद जिला संगठनों को हर हालत में मजबूत कर लेना चाहता है। ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाओं में मन मुताबिक परिणाम हासिल कर सके। बांदा जनपद उसकी सूची में टाप पर है ? सूत्रों की बात पर भरोसा करें तों भाजपा के कुछ बड़े नेताओं को अपने पाले में लाने के लिये “मन टटोलनें के निर्देश” दिये गये हैं ! कुछ प्रदेश स्तर पर संपर्क में भी बताये जाते हैं। सपा का असरदार खेमा इस प्रयास के लिये पृष्ठभूमि तैयार करने लगा है !
हालांकि “कामयाबी कितनी मिलती है यह भविष्य की संभावनाओं के गर्त” में है ! सूत्रों का कहना है की पार्टी नेतृत्व इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट ले रहा है। इसके साथ ही नये जिलाध्यक्ष से संगठन को पावर फुल हेतु रिपोर्ट भी मांगी गई है ताकि पता चल सके की “कौन पदाधिकारी सक्रिय हैं और कौन निष्क्रिय” ! पार्टी के एक बड़े पदाधिकारी नें “नाम न प्रकाशित करने की शर्त” पर बताया की पार्टी नें फैसला किया है की निष्क्रिय पदाधिकारी को “किसी भी कमेटी में नहीं रखा” जायेगा। जल्द ही इस अभियान का असर दिखेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
