City News Uttar Pradesh
बांदा में कांग्रेस सिर्फ 'नरैनी सीट' लड़ेगी: रमेश कोरी का 'टिकट' लगभग 'फाइनल स्टेज' पर, सपा में 'उदासी' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बांदा में कांग्रेस सिर्फ ‘नरैनी सीट’ लड़ेगी: रमेश कोरी का ‘टिकट’ लगभग ‘फाइनल स्टेज’ पर, सपा में ‘उदासी’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कांग्रेस-सपा गठबंधन में “बांदा जिले से कांग्रेस ने सिर्फ नरैनी विधानसभा सीट मांगी” है। इसके चलते “कांग्रेस से टिकट मांग रहे प्रत्याशियों का मन प्रफुल्लित” है, वहीं “सपा खेमे में उदासी” है। सूत्रों की मानें तो “कांग्रेस से रमेश चंद्र कोरी का टिकट लगभग फाइनल दौड़” में है।कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता रमेश कोरी बोले: असली 'कांग्रेसी' को मिला सम्मान, अब होगी 'वापसी'कांग्रेस ने “सपा मुखिया अखिलेश यादव को जो 181 सीटों की लिस्ट” दी है, उसमें सिर्फ “बांदा जिले की नरैनी विधानसभा सीट पर ही दावा” किया गया है। पहले माना जा रहा था कि “कांग्रेस नरैनी के साथ ही बांदा विधानसभा पर भी अपनी दावेदारी” ठोकेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नरैनी विधानसभा से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रमेश चंद्र कोरी “टिकट रेस में सबसे आगे” हैं।रमेश कोरी नें भाजपा, बसपा की बढ़ाई बेचैनी: कहा लूट का नहीं विकास का मॉडल बनाना जरूरीराजनीति में आने से “पहले वह बैंक प्रबंधक थे और पूरी सर्विस नरैनी विधानसभा” में ही की। “अपनी कर्मठता और मिलनसारिता के लिए क्षेत्र में चर्चित चेहरा” हैं। सपा से टिकट की दौड़ में मुख्य रूप से पिछली निकटतम प्रतिद्वंदी रही किरण वर्मा एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा टिकट की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन “सीट अब कांग्रेस के खाते में जाती देख निराशा के बादल गहन” हो गए हैं। वहीं “कांग्रेस के रमेश चंद्र कोरी और उनके समर्थक क्षेत्र में बूथ स्तर पर अपनी पकड़ अत्यधिक मजबूत करने की दिशा में सक्रिय” हो चुके हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एक जुलाई से बदल जायेंगे कानून : हत्या में अब 302 नहीं 101 धारा होगी प्रभावी

स्व.सुरेश चंद्र गुप्ता ‘प्रेस क्लब’ में ‘रौनक’: रंगाई, पुताई से भवन की लौट रही ‘चमक’

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नाराज: खप्टिहा कलां में 8 माह से पेयजल संकट बरकरार !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश निषाद बनाम संजय: भाजपा में ‘निषाद वोटों’ की ‘नई जंग’ !

City News Uttar Pradesh Desk

आनरकिलिंग : बांदा में प्रेमी संग गई किशोरी के लौटते ही पिता ने खौफनाक तरीके से दी मौत, सुनकर कांप जाएगी रूह ..

City News Uttar Pradesh

यूपी : अखिलेश यादव के घर पहुंचे जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला, बोलें -ठीक नहीं हैं मुल्क के हालात, जनता को झूठे वादों से बहकाया जा रहा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़