24.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
अजित पवार के निधन से 'सदमे' में फिल्म इंडस्ट्री: दो फिल्मों की रिलीज हुई पोस्टपोन
देश विदेशमनोरंजनराजनीति

डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन से ‘सदमे’ में फिल्म इंडस्ट्री: दो फिल्मों की रिलीज हुई पोस्टपोन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन से देशभर में शोक की लहर है। 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश हुआ, जिसमें उनकी जान चली गई। उनके निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री भी सदमे में हैं। वहीं अब मराठी सिनेमा ने अपनी दो अपकमिंग फिल्मों की रिलीज पोस्टपोन कर दी है।

अजित पवार के निधन से 'सदमे' में फिल्म इंडस्ट्री: दो फिल्मों की रिलीज हुई पोस्टपोन।

दोनों ही फिल्में 20 जनवरी के लिए रिलीज होने के लिए तय थी, लेकिन 28 जनवरी की शाम खबर आती है कि मेकर्स अब तय डेट पर अपनी फिल्में रिलीज नहीं कर रहे हैं। पहली फिल्म है ‘पुन्हा एकदा साडे माडे 3’, जिसका डायरेक्शन अंकुश चौधरी ने किया है। दूसरी फिल्म है ‘राणापति शिवराय’, जिसे डायरेक्ट किया है दिग्पाल लांजेकर ने। दो दिनों के बाद ये दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय थीं, लेकिन अब इस तारीख पर ये दोनों फिल्में नहीं आ रही हैं। एक स्टेटमेंट जारी करते हुए फिल्म पोस्टपोन होने की जानकारी दी गई है।

अजित पवार के निधन से 'सदमे' में फिल्म इंडस्ट्री: दो फिल्मों की रिलीज हुई पोस्टपोन

बयान में कहा गया, महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अजित दादा के दुखद निधन के मद्देनजर, शुक्रवार, 30 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली दो मराठी फिल्मों की रिलीज रद्द करने का फैसला लिया गया है। पहली फिल्म ‘पुन्हा एकदा साडे माडे 3’, जिसे पीवीआर आईनॉक्स डिस्ट्रीब्यूट कर रही है और दूसरी फिल्म है ‘रणपति शिवराया’, जिसका डिस्ट्रीब्यूशन पैनोरमा स्टूडियोज की तरफ से किया जा रहा है। स्टेटमेंट में आगे कहा गया, ये फैसला उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए लिया गया है। रिवाइज रिलीज डेट की जानकारी सही समय पर आगे शेयर की जाएगी। अजित पवार बारामती में जनसभा करने जा रहे थे. ये हादसा सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर तब हुआ जब प्लेन लैंड कर रहा था। हादसे में विमान जलकर खाक हो गया. विमान में पांच लोग थे. इस हादसे में सभी की जान चली गई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी से मिले शतरुद्र प्रकाश: 30 मिनट तक हुई मुलाकात, नई दिल्ली में काशी के विकास पर चर्चा

City News Uttar Pradesh

एक्ट्रेस यामी गौतम को ED ने भेजा नोटिस, 7 जुलाई तक मनी लॉन्ड्रिंग केस में दर्ज कराना है बयान

वर्ल्डकप में भारत का विराट विजयघोष: रनों की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, भारत का विश्वकप में परचम

City News Uttar Pradesh

देश की रक्षा करने वाला ‘जवान’ निकला गद्दार: पाकिस्तान भेजता था खुफिया जानकारी, एनआईए ने दबोचा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले: मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को मिलेगा “सुशासन”

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गरजे राजनाथ सिंह : बोले- भाजपा के विकास के आगे विपक्ष कर रहा शीर्षासन, योगी सरकार में माफिया-गुंडे जेल में या बेल में

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़