
- शरद मिश्रा
बांदा। विधानसभा चुनाव से पहले “बांदा सदर का सियासी पारा चढ़ने” लगा है, लेकिन “विपक्षी खेमे की हालत” देखकर एक ही “कहावत याद” आती है “बासी कढ़ी में सौंवा उबाल”। चुनाव “नजदीक” आते ही “विपक्षी दल पुराने समीकरणों को नए बर्तन में परोसने की कोशिश में जुटे” हैं।
कभी जातीय “जोड़-तोड़” के “बुलबुले खूब उठ” रहे हैं, पर “जमीनी हकीकत” यह है कि “हवा निकलते ही सारा शोर फुस्स” हो जाता है। वजह साफ है सामने खड़ा है विधायक प्रकाश दिवेदी का एक ऐसा व्यक्तित्व, जिसे हराना विपक्ष के लिए लोहे के चने चबाने जैसा है।
प्रकाश द्विवेदी “सिर्फ विधायक नहीं, वह कार्यकर्ताओं और आम जनता की सबसे बड़ी सेना के सेनापति” हैं। “विपक्ष” जब भी “जात-पात का चक्रव्यूह” रचता है।
प्रकाश द्विवेदी अपने “जनसंपर्क और सर्वसमाज की स्वीकार्यता” से उसे “तोड़” देते हैं। वह “किसी एक बिरादरी के नहीं, पूरे सदर के नेता” हैं।
भाजपा के नारे “सबका साथ, सबका विकास” को उन्होंने बांदा “सदर में नाली, सड़क, बिजली, पानी और गरीब कल्याण योजनाओं के रूप में जमीन पर उतार” कर दिखाया है। उनका “व्यक्तित्व एसी कमरे का नहीं, फील्ड” का है।
आधी रात में भी “किसी गरीब की पुकार पर पहुंच जाना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत” है, जिसका “तोड़ किसी भी विपक्षी रणनीतिकार के पास नहीं” है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो “बांदा सदर में इस बार लड़ाई विकास बनाम अफवाह” की है। एक तरफ “प्रकाश द्विवेदी का किया हुआ काम और जनता से सीधा जुड़ाव” है,तो दूसरी तरफ विपक्ष के “पास सिर्फ बासी मुद्दों” में “सौंवा उबाल” है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
