27.2 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
सिस्टम के 'निकम्मेपन' की खुली पोल: हाईवे के गड्ढे ने मचाया तांडव ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सिस्टम के ‘निकम्मेपन’ की खुली पोल: हाईवे के गड्ढे ने मचाया तांडव ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सोमवार सुबह “सड़क का एक गहरा गड्ढा जानलेवा हादसे” की “वजह” बन गया। प्रकाश गैरेज के पास ईंटों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया अचानक गड्ढे में जा घुसा। झटका लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर “सड़क पर पलट” गई। हादसा इतना जोरदार था कि “कुछ पल” के लिए मौके पर “अफरातफरी” मच गई, हालांकि “चालक की किस्मत अच्छी रही और वह बाल-बाल बच” गया।सिस्टम के 'निकम्मेपन' की खुली पोल: हाईवे के गड्ढे ने मचाया तांडव ?फतेहपुर की ओर से ईंटों की खेप लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली बांदा की तरफ आ रही थी। प्रकाश गैरेज के पास पहुंचते ही ट्रॉली का पहिया सड़क पर बने “गड्ढे” में चला गया। अचानक संतुलन बिगड़ा और देखते ही देखते पूरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रॉली में लदी ईंटें हाईवे पर बिखर गईं, जिससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने ट्रॉली में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद लोगों की मदद से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा कराया गया।सिस्टम के 'निकम्मेपन' की खुली पोल: हाईवे के गड्ढे ने मचाया तांडव ?हादसे के बाद स्थानीय लोगों में “सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी” दिखाई दी। उनका कहना है कि हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर बने “गहरे गड्ढे” कभी भी “बड़े हादसे” का कारण बन सकते हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने और सड़क की स्थिति की जांच कराने की मांग की है। “एक गड्ढे ने चंद सेकंड” में ईंटों से भरी “ट्रैक्टर-ट्रॉली” को “सड़क पर पलट” दिया। चालक की “जान” तो बच गई, लेकिन “सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न जरूर खड़ा” कर दिया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए, हर घर से दो हाथ का आह्वान …

विधायक प्रकाश की जबरदस्त चुनावी रणनीति, ताकि संभव हो जीत

City News Uttar Pradesh

हादसा : बांदा में सिलिंडर फटने से लगी आग, टेंट व्यवसायी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत और धमाके से घर हुआ धराशायी

City News Uttar Pradesh

Banda : सदर विधायक प्रकाश ने जड़ा नहले पर दहला, पूरा होगा अब बाई पास ! …

शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी का मामला: भारी विरोध के बाद योगी सरकार ने दो महीने के लिए किया स्थगित

मकर संक्रांति पर ‘जीवंत’ हुई ‘तुलादान’ की सदियों पुरानी परंपरा: घर-घर गूंजे मंत्रोच्चार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़