27.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
हादसा : बांदा में सिलिंडर फटने से लगी आग, टेंट व्यवसायी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत और धमाके से घर हुआ धराशायी
उत्तर प्रदेश

हादसा : बांदा में सिलिंडर फटने से लगी आग, टेंट व्यवसायी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत और धमाके से घर हुआ धराशायी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार की सुबह एक मकान में सिलेंडर फटने से लोग दहल गए। हादसे में टेंट व्यवसायी की जलकर मौत हो गई और धमाके में घर धराशायी हो गया। पड़ोसियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इससे पहले गृहस्थी का सामान जल गया। पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू की है, वहीं ग्रामीणों में बारूद का विस्फोट होने जैसी चर्चा है।

हादसा : बांदा में सिलिंडर फटने से लगी आग, टेंट व्यवसायी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत और धमाके से घर हुआ धराशायी
Accident: Fire broke out in Banda due to cylinder explosion, traumatic death of tent businessman and house collapsed due to explosion

मूलरूप से हमीरपुर जनपद के ग्राम रूरी पारा निवासी 45 वर्षीय टेंट व्यवसायी रामजस कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम भदावं में पत्नी मुन्नी के ननिहाल में करीब दस वर्ष से मकान बनाकर रह रहा था। सुबह वह मकान के सबसे पीछे बने कच्चे कमरे में था और अचानक विस्फोट हो गया। भाई कमता व अन्य स्वजन ने बताया कि गैस चूल्हे में चाय बनाते समय अचानक गैस रिसाव होने से छोटे सिलिंडर में आग लग गई। वह आग बुझाने का प्रयास करने लगे और इस बीच सिलिंडर फटने से धमाका हो गया।

हादसा : बांदा में सिलिंडर फटने से लगी आग, टेंट व्यवसायी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत और धमाके से घर हुआ धराशायी
Accident: Fire broke out in Banda due to cylinder explosion, traumatic death of tent businessman and house collapsed due to explosion

रामजस गंभीर रूप से घायल हो गया और कच्चा मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मदद के लिए दौड़े तो धुएं के गुबार व आग की लपटों के बीच वह कराहता मिला। आनन-फानन स्वजन व पड़ोसी उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई। हादसे के समय उसकी पत्नी मुन्नी घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर हैंडपंप में पानी भरने गई थी और बड़ा बेटा रोहित मोहल्ले की दुकान में बैठा था।
ग्रामीणों ने बताया कि मंझला बेटा छोटू लखनऊ में रहकर कमाई करता है। सबसे छोटा मुकेश अपनी ननिहाल गया था। इससे अन्य लोग हादसे का शिकार होने से बच गए हैं। कमासिन थाना निरीक्षक सुभाष चौरसिया ने बताया कि गांव के चौकीदार से घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है कि सिलिंडर फटा है या फिर बारूद आदि से कोई विस्फोट हुआ है।

ASSDFBNM,,,                N

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बिजली बनी बैरन: आठ-आठ घंटे की कटौती से जनजीवन बेहाल,उमस में तड़प रहे लोग

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें सड़क हादसे में चार मौतों पर जताया दुख

सपा में बांदा सदर सीट पर चयन समिति का मंथन अंतिम दौर में : प्रदीप एवं ओम नारायण में कौन ?

City News Uttar Pradesh

Banda : सूखे बुन्देलखंड मेंशहद की बरसात,क्रांति का आगाज…

City News Uttar Pradesh

बांदा में बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दाे की हुई मौके पर मौत, एक घायल

City News Uttar Pradesh

कंसा घास से बुनी जा रही ‘आत्मनिर्भर’ रातें: किसानों के ‘हाथ’ रच रहे ‘मितव्ययता’ का हुनर

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़