28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
घर में घुसकर के आंगन में सो रही महिला को तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीटा, हमलावर नकदी जेवर लूटकर हुए फरार
उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर के आंगन में सो रही महिला को तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीटा, हमलावर नकदी जेवर लूटकर हुए फरार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने आंगन में सो रही वृद्धा का गला घोटने का प्रयास किया। पिटाई से बेहोश होने पर आरोपित मृत समझकर फरार हो गए। आरोप है कि हमलावर नकदी व जेवर लूटकर ले गए हैं। वारदात के समय उन्होंने एक आरोपित पड़ोसी को पहचान लिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।


मटौंध थाना के ग्राम गोयरा निवासी नजीर खान की 70 वर्षीय पत्नी शकीला बानो का पुत्र बकरू दिल्ली में रहता है। वह घर में अकेली रहती हैं। शनिवार रात करीब एक बजे वह घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थीं। तभी वहां की दीवार फांदकर घुसे नकाबपोश तीन लोगों ने सोते समय दबोच लिया। उन्होंने मुंह दबाकर उनका गला दबाने का प्रयास किया। इसके अलावा थप्पड़ों व घूंसों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह लहूलुहान होने के साथ बेहोश हो गईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गए। रविवार सुबह काफी देर बाद जब वृद्धा को होश आया तो वह खुद किसी तरह हिम्मत कर बाहर निकलीं।

घर में घुसकर के आंगन में सो रही महिला को तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीटा, हमलावर नकदी जेवर लूटकर हुए फरार
Entering the house, the woman sleeping in the courtyard was beaten up by three masked miscreants

उनके बताने पर पड़ोसियों ने यूपी 112 कर्मियों को घटना की सूचना दी। थाना निरीक्षक अर्जुन सिंह व यूपी 112 कर्मियों ने घटनास्थल की जांच की। घायल वृद्धा का आरोप है कि मारपीट व गला दबाने का प्रयास करते समय उन्होंने एक पड़ोसी नियामत को पहचान लिया है। जबकि साफी से मुंह बांधने से वह दो अन्य लोगों को नहीं पहचान सकी हैं। घर में घुसे हमलावर कमरे में रखे बैग से उसके पांच हजार रुपये नकद व हार, पायल, चांदी की चूड़ी आदि जेवर ले गए हैं। थाना निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट की गई है। लूट का मामला सही नहीं लग रहा है। क्योंकि वृद्धा के पास जेवर आदि नहीं थे। मामले की जांच की जा रही है। मारपीट व जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार व मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एसपी अभिनंदन द्वारा स्टेट बैंक एटीएम का उद्घाटन: साईबर क्राइम से किया सचेत

City News Uttar Pradesh

इंटरसेप्टर वैन तैनात : बांदा में ओवरस्पीड 60 वाहनों के काटे चालान

मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं पंचायत अध्यक्ष सुनील नें शुभ कामनाओं से नवाजा

City News Uttar Pradesh

किसानों की ‘सेटेलाइट’ से निगरानी : ‘पराली’ जलाई तो देनी होगी अर्थदंड की कुर्बानी

City News Uttar Pradesh

मालती गुप्ता और अंकित बासू के ‘नेतृत्व’ में ‘बांदा’ ने रचा ‘स्वच्छता का इतिहास’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में यमुना नदी में नहाते समय जीजा की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दो सालों की बचाई जान

ब्रेकिंग न्यूज़