
- विनोद मिश्रा
बांदा। “बुंदेलखंड के किले और विरासतें अब विकास की नई पटकथा लिख” रहे हैं। “जो धरती कभी सूखे से बेचैन रहती थी, जिसे कभी डाकुओं की शरणगाह” माना जाता था, जहां “तरुणाई में ही पलायन की विभीषिका झेलनी” पड़ती थी, आज “वहीं पर्यटन की रोशनी उतर” आई है। “पीएम मोदी के लोकल फॉर वोकल से पर्यटन और रोजगार की मजबूत श्रृंखला की शुरुआत” हुई है। “बुंदेलखंड के सभी पर्यटक स्थलों के विकास के लिए सरकार 750 करोड़ से अधिक की योजना संचालित” कर रही है। “सातों जिलों को पर्यटन से जोड़ने का खाका तैयार” है। “31 किलों को हेरिटेज के रूप में विकसित” किया गया है।
इनमें “झांसी के आठ, ललितपुर के सात, महोबा के पांच, बांदा के चार, हमीरपुर के तीन, जालौन और चित्रकूट के दो-दो किले” शामिल हैं। “बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के माध्यम से पूरे अंचल को देश के दूसरे एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया है। वाटर स्पोर्ट्स, इको टूरिज्म, रोपवे, हेलीपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं बनाई” जा रही हैं। “झांसी का राम जानकी मंदिर, लठवारा का हनुमान मंदिर और परीछा बांध पर इको टूरिज्म विकसित” किया गया है। “बांदा में 542 हेक्टेयर में फैले कालिंजर किले में लाइट एंड साउंड शो, कैंपिंग-ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और फसाड लाइटिंग की कार्ययोजना धरातल” पर है। “कालिंजर व महोबा के मंगलगढ़ को चिन्हित” किया गया है।
किलों से बिना छेड़छाड़ किए 100 मीटर बाहर 5 से 10 एकड़ भूमि पर होटल, थीम पार्क, वाटर लेजर पार्क, थिएटर, बुंदेली फूड प्लाजा, ओडीओपी शॉप समेत “करीब 60 सुविधाएं” बनेंगी। “हर किले पर 80 करोड़ रुपये खर्च” होंगे। किसानों से संपर्क शुरू हो गया है। चरखारी का मंगलगढ़ किला 400 फीट ऊंचाई पर है। इसमें “सात सरोवर, मंदिर, रियासतकालीन तोपें” हैं। यह 30 साल तक सेना के अधीन रहा। “पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने 2017, 2019 और 2020 में सदन में मुद्दा” उठाया। अब “किला सेना मुक्त है और जल्द सैलानियों के लिए खुलेगा”। जैतपुर के मस्तानी महल व सुगिरा के सेनापति महल का “विकास पीपीपी मॉडल” से होगा। सुगिरा की गढ़ी में लाइब्रेरी बन रही है। कालपी की पुरानी इमारतों के प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
