28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन तय
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन तय, मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले होगा एलान …

 

यूपी चुनाव 2022 में भाजपा को सत्ता से हटाने में लगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव छोटी पार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं। पूर्वांचल में सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी से गठबंधन का एलान करने के बाद सपा अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले 21 नवंबर को गठबंधन का एलान करेंगे और दोनों नेता एक साझा प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन तय
जयंत चौधरी की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात और फिर उन्हीं के विमान से दिल्ली जाने की खबर के बाद रालोद के कांग्रेस के साथ गठबंधन के भी कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, रालोद ने इसका खंडन भी किया था। अखिलेश यादव ने पहले ही बयान दे दिया था कि रालोद से गठबंधन तय है सीटों का एलान जल्द किया जाएगा।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद की प्रभावी उपस्थिति मानी जाती है। वहीं, किसान आंदोलन के कारण सपा-रालोद के यहां बड़ी संख्या में सीटें जीतने की संभावना जताई जा रही है। अखिलेश यादव ने 27 अक्तूबर को मऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन की घोषणा की थी। इस दौरान अखिलेश यादव व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर यहां जनसभा को भी संबोधित किया था।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन तय
इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर भी निशाना साधा था। अखिलेश यादव ने योगी सरकार को कानून व्यवस्था, कोरोना के दौरान कुप्रबंधन, रोजगार व महंगाई के मुद्दे को लेकर घेरा था। अखिलेश ने वादा किया था कि सपा की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। भाजपा सरकार में जवान और किसान सभी परेशान हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा की खाद वितरण पर सख्त निगरानी: किसानों को मिली राहत

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दिए निर्देश: यूपी सिपाही भर्ती में सभी वर्गों को आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत मोटर्स व्यवसाय में जनता को देंगे बड़ी उपलब्धि

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री “रामकेश की बरसी कृपा”: बांदा -हमीरपुर मार्ग को “41 करोड़ 26 लाख” मंजूर

City News Uttar Pradesh

घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा व्यावसायिक उपयोग : प्रशासन क्यों है खामोश

City News Uttar Pradesh

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ‘सिंघम’ एक्शन: ओवररेटिंग और अवैध बिक्री पर चला डंडा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़