24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने "संविधान गौरव" की मचा दी है धूम : कांग्रेस पर कसा तंज
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने संविधान गौरव की मचा दी है धूम : कांग्रेस पर कसा तंज

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “संविधान गौरव अभियान” के तहत जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिंदवारी विधानसभा में कार्यक्रमों के जरिये धूम मचा दी है। इसी क्रम में ग्राम तेरहीमाफी और ग्राम आवादी में जनसमुदाय को संबोधित किया।

मंत्री रामकेश ने "संविधान गौरव" की मचा दी है धूम : कांग्रेस पर कसा तंज

इस दौरान मंत्री रामकेश ने “कांग्रेस पर हमला” करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का हमेशा अपमान किया गया। कहा कि 1952-54 के चुनावों में कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए कम्युनिस्टों से मिलकर रणनीति बनाई थी।

मंत्री रामकेश ने "संविधान गौरव" की मचा दी है धूम : कांग्रेस पर कसा तंज

इसके साथ ही, नेहरू सरकार में मंत्री रहते हुए डॉ. अंबेडकर को रक्षा और विदेश मामलों की प्रमुख समितियों से बाहर रखा गया था, जो कि उनके ज्ञान और योगदान को नजर अंदाज करने का एक प्रयास था।

मंत्री रामकेश ने "संविधान गौरव" की मचा दी है धूम : कांग्रेस पर कसा तंज

मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान से ही हमारा संविधान अस्तित्व में आया। कांग्रेस ने हमेशा उनके योगदान को दबाया और उन्हें सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया है।

मंत्री रामकेश ने "संविधान गौरव" की मचा दी है धूम : कांग्रेस पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया। भाजपा सरकार ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की, जिससे डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद किया जा सके। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तेरहीमाफी, ग्राम पंचायत आवादी के प्रमुख जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री देवेश कुमार मोनू ने किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बरात लेकर निकले बस कंडक्टर का सड़क पर संदिग्धा वस्था में पड़ा मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

उद्योग बंधु की बैठक फिर साबित सी हुई बासी कढ़ी में सौंवा उबाल

City News Uttar Pradesh

नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से हड़कंप : फिलहाल नहीं हो पाई शिनाख्त

यूपी : सात साल की मासूम से दरिंदगी, हालत बिगड़ने पर आरोपी खेत में छोड़कर भाग निकला, हालत नाजुक…

City News Uttar Pradesh

बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में युवा बन रहे “बजरंगी”

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाजपा प्रत्याशी की जीत हेतु प्रचार को दे रहे तरजीह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़