23.7 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट डिफेंस कॉरिडोर पर 72 'देशों' की नजर: हथियार से मिसाइल तक का बनेगा 'हब' !
उत्तर प्रदेशदेश विदेशबुंदेलखंड

चित्रकूट डिफेंस कॉरिडोर पर 72 ‘देशों’ की नजर: हथियार से मिसाइल तक का बनेगा ‘हब’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। कभी “विकास की रफ्तार” में “पिछड़े” बुंदेलखंड के नाम के साथ “अब एक नया अध्याय जुड़ता” दिखाई दे रहा है “डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग”। उत्तर प्रदेश में तैयार किए जा रहे “डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर” में “चित्रकूट नोड” को लेकर औद्योगिक गतिविधियों की “तस्वीर अब बड़े मंच” पर दिखाई देने लगी है। “यूपी इंटरनेशनल ट्रेड” शो-2026 में चित्रकूट डिफेंस कॉरिडोर को “प्रदेश की उभरती” रक्षा विनिर्माण क्षमता के “अहम हिस्से” के तौर पर “प्रदर्शित” किया गया।चित्रकूट डिफेंस कॉरिडोर पर 72 'देशों' की नजर: हथियार से मिसाइल तक का बनेगा 'हब' !यूपी डीआईसी के चित्रकूट नोड में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की “अत्याधुनिक रक्षा निर्माण इकाई” स्थापित करने की दिशा में प्रस्तावित “निवेश को खास तौर पर प्रदर्शित” किया गया है। इससे चित्रकूट में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी औद्योगिक गतिविधियों के “विस्तार की संभावनाएं” बढ़ी हैं। मामला सिर्फ हथियारों के उत्पादन तक सीमित नहीं है। रक्षा क्षेत्र में डिजाइन, तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स और आधुनिक विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने पर भी “जोर” दिया जा रहा है।चित्रकूट डिफेंस कॉरिडोर पर 72 'देशों' की नजर: हथियार से मिसाइल तक का बनेगा 'हब' !ऐसे में “चित्रकूट नोड” आने वाले समय में “बुंदेलखंड के औद्योगिक नक्शे पर एक महत्वपूर्ण स्थान” बना सकता है। यूपीआईटीएस- 2026 में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के जरिए “प्रदेश में विकसित” हो रहे रक्षा औद्योगिक आधार को प्रदर्शित किया गया। इसमें “पिस्टल और छोटे हथियारों” से लेकर मिसाइल,एयरोस्पेस, ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स और एम्युनिशन तक अलग-अलग क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यानी प्रदेश की कोशिश अब रक्षा क्षेत्र में केवल असेंबली या सीमित “उत्पादन” तक रहने की नहीं, बल्कि एक “व्यापक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित” करने की है।बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से औद्योगिक क्रांति: 1483 करोड़ का हुआ निवेशयूपीआईटीएस-2026 में 72 “देशों” के “खरीदारों की मौजूदगी” ने प्रदेश के “रक्षा उद्योग” को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “प्रदर्शित” करने का “मंच उपलब्ध” कराया है। इससे उत्तर प्रदेश में विकसित हो रही रक्षा विनिर्माण क्षमता,  तकनीक और औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को “वैश्विक बाजार के सामने रखने का अवसर” मिला है। चित्रकूट डिफेंस कॉरिडोर की चर्चा अब सिर्फ एक औद्योगिक परियोजना तक सीमित नहीं रह गई है। इसके साथ “बुंदेलखंड में निवेश, रोजगार, तकनीक और औद्योगिक विकास की उम्मीदें जुड़ी” हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त की ललकार : हार नहीं मानूंगा, रार जरूर ठानूंगा ! …

केन फिर उफनाई, यमुना थमने के बाद फिर लगाने लगी छलांग : प्रशासन हुआ एलर्ट

बांदा : सपा एमएलसी ने सुधा रैकवार के परिवार से की मुलाकात, प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना …

पंचायत अध्यक्ष सुनील की कार्य कुशलता बनी चर्चा : जन चौपाल बना आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव 2022 : एक ही फ्लाइट में चढ़े अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी, यूपी की राजनीति से आई ये दिलचस्प तस्वीर …

City News Uttar Pradesh

आतंकी हमले के खिलाफ अधिवक्ता संघ का विरोध प्रदर्शन: पाकिस्तान का फूंका पुतला

ब्रेकिंग न्यूज़