
- विनोद मिश्रा
बांदा। “सूखी और सिकुड़ती यमुना” को लेकर जहां “चिंताएं गहरा” रही थीं, वहीं “चित्रकूट मंडल से लेकर इटावा के सुर सरोवर और पचनदा संगम तक यमुना की वादियों ने सबको चौंका” दिया है। वन विभाग के अब तक के सबसे बड़े जैव विविधता सर्वे में यहां 200 से अधिक संकटग्रस्त और दुर्लभ प्रजातियों का “खजाना” मिला है। इसमें “विलुप्त” मानी जा रही “कई प्रजातियों की वापसी सबसे बड़ी उम्मीद” है।
विभाग ने पिछले महीने सूर सरोवर से पचनदा तक 350 किलोमीटर के स्ट्रेच में सघन सर्वे किया। इस टीम में आगरा, फिरोजाबाद और इटावा के 20 से अधिक विशेषज्ञ शामिल थे। सर्वे की रिपोर्ट अब केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेज दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यमुना घाटी अब सिर्फ नदी नहीं, बल्कि एक जीवंत इकोसिस्टम बन चुकी है।
यहां 7 तरह के प्रवासी पक्षी, 65 तरह की स्थानीय चिड़ियां, 12 तरह की तितलियां, 48 तरह की वनस्पतियां, 5 तरह के कछुए, 3 तरह की छिपकलियां और दर्जनों तरह के स्तनधारी, सांप और मछलियां मिली हैं। सबसे उत्साहित करने वाली बात यह है कि इटावा में “डॉल्फिन और चंबल बेल्ट में घड़ियालों” की संख्या में “इजाफा” दर्ज किया गया है। वाइल्डलाइफ सर्वाइवल एलायंस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अरुणिमा सिंह ने कहा, “हमें उम्मीद से कहीं ज्यादा जैव विविधता” मिली है।
यह साबित करता है कि यदि “यमुना को अविरल और निर्मल” रखा जाए तो वह “खुद को फिर से जीवंत” कर सकती है। वन विभाग इस पूरे “कॉरिडोर को इको-सेंसिटिव जोन के रूप में विकसित करने का मास्टर प्लान” बना रहा है। “दुर्लभ पक्षियों” में मिस्र गिद्ध, सारस, ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क, तितलियों में पीकॉक पेंसी और जीवों में बंगाल मॉनिटर, इंडियन रॉक पाइथन और गोल्डन जैकाल जैसी प्रजातियों को “संरक्षित” किया जाएगा। यह खोज “बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र” के लिए “पर्यावरणीय संजीवनी” से कम नहीं है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
