City News Uttar Pradesh
नये डीएम अनुराग नें संभाला पदभार : विकास के प्रति झलका "अनुराग"
उत्तर प्रदेश

नये डीएम अनुराग नें संभाला पदभार : विकास के प्रति झलका “अनुराग” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नये जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने गुरुवार को यहां कोषागार में जाकर पद भार ग्रहण कर लिया। जिले के विकास के प्रति उन्होने अपना “अनुराग” जाहिर किया। टीम भावना से वर्क करने की सभी से अपेक्षा की। जिलाधिकारी बांदा में एसडीएम एवं मिर्जापुर व फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।

नये डीएम अनुराग नें संभाला पदभार : विकास के प्रति झलका "अनुराग"
जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कोषागार के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चित करें।

नये डीएम अनुराग नें संभाला पदभार : विकास के प्रति झलका "अनुराग"
जिलाधिकारी पटेल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि शासन की नीतियों का प्राथमिकता से अनुपालन कराया जाएगा। जन सामान्य की शिकायतों का समय बद्ध ढंग गुणवत्तापरक निस्तारण करायेगे।जिससे जनसामान्य को सहूलियत मिल सके।

नये डीएम अनुराग नें संभाला पदभार : विकास के प्रति झलका "अनुराग"

उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सभी विकास कार्यो को तेजी से कराया जाए तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित हो।


जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से अपील की वे अपने-अपने विभागीय कार्यों को यथा समय संपन्न करायें। उन्होंने यह भी अपील किया कि टीम भावना से कार्य करते हुए जनपद को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा सांसद लालजी के आवास पर पथराव का “विरोध” तेज: प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

आधार संशोधन बना “लूट” का अड्डा: एबीवीपी ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग।

City News Uttar Pradesh

भाजपा में सियासी घमासान: विधायक बृजभूषण को पंकज चौधरी द्वारा नोटिस, माहौल ‘गर्म’

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का प्रयास : सिध्ध पीठ पाथा देवी का पर्यटन रूप में हो विकास

Banda- सड़क की मरम्मत के लिए अनुप्रिया पटेल ने लोकनिर्माण विभाग को लिखा पत्र…

City News Uttar Pradesh

विवाहिता को फेसबुक फ्रेंड बनाना महंगा पड़ा, इज्जत औऱ लाखों की नकदी जेवरात गंवाए

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़