City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

ब्लैकमेल : ठेकेदार ने केन में कूद दी जान, सुसाइड नोट में लिखा पड़ोसी मां-बेटी बोलीं रुपये दो नहीं तो दुष्कर्म का …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी कालोनी में रहने वाले ठेकेदार विनोद (29) ने शनिवार की शाम केन नदी में पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में पड़ोसी मां-बेटी पर लगातार ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मां-बेटी को हिरासत में लेकर उनके फोन कब्जे में ले लिए।


पीडब्ल्यूडी के सामने आबाद कालोनी निवासी विनोद (29) ने शनिवार की शाम केन नदी पुल से छलांग लगा दी। पानी की बजाए पत्थरों में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पीडब्ल्यूडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मी व मृतक के पिता वंशगोपाल ने बताया कि विनोद सड़क की ठेकेदारी करता था।


पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी उसके पुत्र को लगभग छह माह से मानसिक रूप से परेशान किए थीं। ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोप लगाया कि 10 लाख रुपये और मकान अपने नाम कराने के लिए विनोद पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसके पुत्र ने केन नदी सड़क पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह का आशिर्वाद जन संपर्क : विपक्ष में हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

रोडवेज वर्कशाप में मची है खलबली: शासन नें चेतावनी का बजा दिया है हार्न

बांदा पुलिस हिरासत में मौत पर हाई कोर्ट हुआ सख्त : एक सप्ताह में मंगा जवाब

रमजान माह के पहले जुमे को मस्जिदें पड़ गई छोटी: बाहर बिछी चादरें !

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की अपर मुख्य सचिव ने देखी प्रगति, नए साल से पहले फर्राटा भरने की तैयारी

City News Uttar Pradesh

किसान परेशान, उनका कैसे बिके धान : मौसम से भी हैरान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़