City News Uttar Pradesh
प्रियंका गांधी ने संभाली रायबरेली और अमेठी की चुनावी कमान: 250 नुक्कड़ सभा, घर-घर दस्तक की है तैयारी
उत्तर प्रदेश

प्रियंका गांधी ने संभाली रायबरेली और अमेठी की चुनावी कमान: 250 नुक्कड़ सभा, घर-घर दस्तक की है तैयारी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अब रायबरेली में भाई राहुल गांधी और अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। तीसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होते ही प्रियंका गांधी आज यहां पहुंचेगी, जिसके बाद वो बूथ स्तर पर चुनाव की समीक्षा करेंगी और दोनों जगहों पारिवारिक रिश्ते को मजबूत करेंगी। प्रियंका गांधी के अमेठी और रायबरेली के कार्यक्रम की जानकारी पार्टी की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि प्रियंका इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगी। वो घर-घर जाकर लागों से मुलाक़ात करेंगी और नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों से कनेक्ट करने की कोशिश करेंगी।

प्रियंका गांधी ने संभाली रायबरेली और अमेठी की चुनावी कमान: 250 नुक्कड़ सभा, घर-घर दस्तक की है तैयारी
Priyanka Gandhi took over the election command of Rae Bareli and Amethi: 250 street meetings

– प्रियंका गांधी ने संभाली कमान

उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट को लेकर कांग्रेस में कई दिनों तक असमंजस की स्थिति देखने को मिली थीं जिसके बाद नामांकन के आखिरी दिन 3 मई को राहुल गांधी ने रायबरेली और अमेठी में किशोरी लाल शर्मा के नाम का एलान किया गया। प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था और दलील दी कि वो चुनावी रणनीति बनाने का काम करेंगी। प्रियंका गांधी को अब अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों की ज़िम्मेदारी दी गई है। प्रियंका गांधी की 40 सदस्यों की टीम क्षेत्र में पहुंच गई है जो आगे की रणनीति पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने दौरान सामाजिक मुद्दों समेत बेरोज़गारी, महंगाई जैसे मुद्दों उठाएंगी और जन-जन से संपर्क किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी 250 से ज़्यादा नुक्कड़ सभाएं करेंगी। उनके रुकने के लिए गेस्ट हाउस में इंतजाम किया गया है।

प्रियंका गांधी ने संभाली रायबरेली और अमेठी की चुनावी कमान: 250 नुक्कड़ सभा, घर-घर दस्तक की है तैयारी
Priyanka Gandhi took over the election command of Rae Bareli and Amethi: 250 street meetings

प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले प्रदेश की सभी कमेटियों को अलर्ट रहने का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर प्रचार की भी पूरी तैयारी की गई है. 3 मई को जब प्रियंका गांधी केएल शर्मा के नामांकन में आईं थी, तभी उन्होंने इस बात का एलान कर दिया था कि वो 6 मई से इस क्षेत्र में रहेंगी और पूरी कमान संभालेंगी। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली और अमेठी के लिए AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के रूप में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को लगाया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की ड्यूटी लगाई है। इस दौरान सपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस के साथ अपना दम दिखाते हुए दिख सकते हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर देश भक्ति का उमड़ा हुलास

Banda : चुनाव प्रचार का शोर थमा, रातभर चलीं चौपालें …

अन्नदाता सम्मेलन में गूंजा पीएम मोदी का जयकारा : किसानों में उमड़ा उत्साह

City News Uttar Pradesh

ढाई माह की मासूम की संदिग्ध मौत: पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर लगाए संगीन आरोप

City News Uttar Pradesh

पिता ने बेटे को नदी के पुल से नीचे फेंककर दी खौफनाक मौत, फिर शव को कंधे पर लादकर पहुंचा घर, और फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान…

रूठे इन्द्र देव सावन में मानें : चित्रकूट मंडल बरखा से सराबोर ! …

ब्रेकिंग न्यूज़