City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत ने योगी को पुकारा: बताया गढ्ढों में फंस गई है रफ्तार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

पूर्व विधायक दलजीत ने ‘योगी’ को पुकारा: बताया ‘गढ्ढों में फंस’ गई है रफ्तार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने बांदा-तिंदवारी-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर हालत को जनहित का गंभीर मुद्दा बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शीघ्र सुदृढ़ीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होते ही यह मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है और आमजन का जीवन मुश्किल में पड़ गया है।

पूर्व विधायक दलजीत ने योगी को पुकारा: बताया गढ्ढों में फंस गई है रफ्तार भाजपा नेता दलजीत सिंह ने मौके का हवाला देते हुए कहा कि बांदा से फतेहपुर जाने वाले इस मार्ग पर हर 100 मीटर पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कई जगह सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। बरसात का पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे, जिसके चलते दोपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। पिछले एक महीने में इस मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

पूर्व विधायक दलजीत की 'नेत्र ज्योति' सेवा की फहर रही 'पताका' : आंखों 'चमक' !पूर्व विधायक दलजीत ने बताया कि यह मार्ग केवल एक सड़क नहीं बल्कि बांदा, तिंदवारी और फतेहपुर के करीब 15 लाख लोगों की ‘जीवन रेखा’ है। जिला अस्पताल, मंडियों, स्कूल-कॉलेज और कोर्ट-कचहरी जाने वाले लोग रोज इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस को मरीजों को लाने में दोगुना समय लग रहा है। स्कूली बच्चे देर से पहुंच रहे हैं और व्यापारियों का माल समय पर मंडी नहीं पहुंच पा रहा। किसानों की सब्जी और दूध रास्ते में खराब हो रहा है।

पूर्व विधायक दलजीत ने योगी को पुकारा: बताया गढ्ढों में फंस गई है रफ्तार दलजीत सिंह ने कहा कि सड़क की दुर्दशा के कारण डीजल और वाहन रखरखाव का खर्च 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बरसात के बाद हालात और बिगड़ जाएंगे और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान होगा।

पूर्व विधायक दलजीत ने समझा 'जनता' का दर्द: बांदा को 'एम्स' दिलाने की उठाई आवाजपूर्व विधायक दलजीत सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि लोक निर्माण विभाग को निर्देश देकर इस मार्ग पर तत्काल पैचवर्क और गड्ढा-मुक्ति का काम शुरू कराया जाए। साथ ही स्थाई समाधान के लिए मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की योजना बनाई जाए। जल निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाए ताकि हर बरसात में यही स्थिति न बने। दलजीत सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि डबल इंजन की सरकार जनता की इस समस्या को प्राथमिकता पर लेगी और जल्द राहत देगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में निवेशकों का लगा कुंभ मेला : लगायें उद्योग नहीं होगा झमेला

City News Uttar Pradesh

ध्यान दो सरकार : पीएम श्री योजना में चयनित स्कूलों को बजट का इंतजार

City News Uttar Pradesh

Banda : सड़क निर्माण को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या,दो घायल, दोनों परिवार पंचायत चुनाव में थेआमने-सामने

दूकानदार की हत्या में तीन को आजीवन कारावास : प्रत्येक को 23 हजार का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

गंछा बालू खदान में माफिया तंत्र का फैलाव: योगी की नीति, क्या कागजों तक सीमित ?

City News Uttar Pradesh

प्रशासन गौवंशों के संरक्षण में फेल ? बैठकें और निर्देश कुछ नहीं कर पा रहे खेल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़