City News Uttar Pradesh
चाइल्ड ट्रस्ट के स्टेट कोऑर्डिनेटर महेंद्र सिंह की पहल: रोपे फलदार वृक्ष, मिलेगा मुफ्त पोषण
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चाइल्ड ट्रस्ट के स्टेट कोऑर्डिनेटर महेंद्र सिंह की पहल: रोपे फलदार वृक्ष, मिलेगा मुफ्त पोषण

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पर्यावरण संरक्षण और बच्चों के पोषण को एक साथ जोड़ने की दिशा में चाइल्ड ट्रस्ट ने बड़ा कदम उठाया है। चाइल्ड ट्रस्ट के स्टेट कोऑर्डिनेटर महेंद्र सिंह गौतम के नेतृत्व में ग्राम पंचायत जमालपुर, विकास खण्ड बड़ोखर में विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में फलदार वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई।

चाइल्ड ट्रस्ट के स्टेट कोर्डीनेटर महेंद्र सिंह की पहल: रोप फलदार वृक्ष, मिलेगा मुफ्त पोषणमहेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि इस अभियान “फलदार वृक्ष लगाये, बच्चों को मुफ्त में पोषणयुक्त फल मिले” उनका कहना है की उद्देश्य सिर्फ वृक्ष लगाना नहीं है, बल्कि “फारेस्ट इको सिस्टम का संतुलित” रहना आवश्यक है। पेड़-पौधे, जीव-जंतु, सूक्ष्म जीव, मिट्टी, जल, वायु और सूर्य की ऊर्जा आपस में क्रिया कर एक संतुलित तंत्र बनाते हैं। पर्यावरण हमारा गृह है, हमारा स्वास्थ्य है, हमारा भविष्य है।

चाइल्ड ट्रस्ट के स्टेट कोर्डीनेटर महेंद्र सिंह की पहल: रोप फलदार वृक्ष, मिलेगा मुफ्त पोषणजमालपुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप केन्द्र, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय और उप स्वास्थ्य केन्द्र में अनार, अमरूद, जामुन, जंगल जलेबी और महुआ के पौधे लगाए गए। ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि शिवचरण शुक्ला ने कहा कि चाइल्ड ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है, जिससे आने वाले समय में बच्चों को निशुल्क फल मिल सकेंगे।

चाइल्ड ट्रस्ट के स्टेट कोर्डीनेटर महेंद्र सिंह की पहल: रोप फलदार वृक्ष, मिलेगा मुफ्त पोषणचाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य शम्भू प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को भविष्य में मुफ्त फल मिलना संस्था की अद्भुत सोच है। वृक्षारोपण में राममोहन सिंह परिहार, ज्ञान सिंह, रणबीर सिंह, रामशरण विश्वकर्मा, बाबू वर्मा, अध्यापक, छात्राएं, डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आकाशीय बिजली की चपेट में छात्र की मौत: परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

परियोजना अधिकारी नें कालोनी अवैध कब्जे से कराया मुक्त : खुलेगी चौकी, अस्पताल, दूकान

डिप्टी सीएम “केशव स्वास्थ विभाग की हैवानियत पर निरुत्तर” ? सवालों से लगे बचने !

City News Uttar Pradesh

बांदा का “अमन” कांड : सीबीआई जांच हेतु विधायक प्रकाश नें अपर सचिव गृह को सौंपा पत्र

City News Uttar Pradesh

नशेड़ी होमगार्ड ने ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी बोले, जन आकांक्षाओं को साकार करने वाला है सरकार का बजट

ब्रेकिंग न्यूज़