City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में बच्चियां करती हैं तर्पण, धीरे-धीरे लुप्‍त हो रही अनूठी परंपरा महबुलिया
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में बच्चियां करती हैं तर्पण, धीरे-धीरे लुप्‍त हो रही अनूठी परंपरा महबुलिया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पितृ तर्पण में धार्मिक क्रिया कर्म के लिए विभिन्न तौर-तरीकों से अलग बुंदेलखंड में प्रचलित महबुलिया एक अनूठी परंपरा है। इसे घर के बुजुर्गों की जगह छोटी-छोटी बालिकाएं करती हैं। लेकिन आधुनिक समय में धीरे-धीरे यह गांवों तक ही सीमित रह गई है।

बुंदेलखंड में बच्चियां करती हैं तर्पण, धीरे-धीरे लुप्‍त हो रही अनूठी परंपरा महबुलिया
Girls perform tarpan in Bundelkhand, unique tradition is slowly disappearing Mahabulia

बुन्देलखण्ड में लोकपर्व का दर्जा प्राप्त ‘महबुलिया’ की पूजा का अपना अलग ही तरीका है। बालिकाएं समूहों में इसका आयोजन करती हैं। महबुलिया को एक कांटेदार झाड़ में रंग-बिरंगे फूलों और पत्तियों से सजाया जाता है। पूजन के बाद उसे बच्चे गाते-बजाते हुए गांव के किसी तालाब या पोखर में ले जाते हैं, जहां फूलों को कांटों से अलग कर पानी में विसर्जित कर दिया जाता है।

बुंदेलखंड में बच्चियां करती हैं तर्पण, धीरे-धीरे लुप्‍त हो रही अनूठी परंपरा महबुलिया
Girls perform tarpan in Bundelkhand, unique tradition is slowly disappearing Mahabulia

महबुलिया के विसर्जन के उपरांत वापसी में यह बच्चे भीगी चने की दाल और लाई का प्रसाद बांटते हैं। 15 दिन के बाद महाबुलिया का समापन होता है। अंतिम दिन बड़ी धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ बालिकाएं महाबुलिया का विसर्जन करती हैं।

बुंदेलखंड में बच्चियां करती हैं तर्पण, धीरे-धीरे लुप्‍त हो रही अनूठी परंपरा महबुलिया
Girls perform tarpan in Bundelkhand, unique tradition is slowly disappearing Mahabulia

इस दौरान यहां के गांव की गलियों में बिना किसी वाद्ययंत्र के पारंपरिक लोकगीत ‘लाओ चंपा चमेली के फूल सजाओ ऐसी महबुलिया’ आदि चौबारे बच्चियों द्वारा गाए जाने वाले महबुलिया के पारंपरिक लोकगीतों से महक उठती है।बुंदेलखंड में इसको लोक पर्व का दर्जा प्राप्त है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा व्यापार सभा में भाजपा सरकार के विरोध में ललकार : जगाया जमीर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘तटबंधों’ का किया निरीक्षण: प्रशासन को 24 घंटे ‘अलर्ट’ रहने के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा में दरिंदगी की इंतहा : कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देकर नाबालिग बहनों से किया दुष्कर्म, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज …

Banda : कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का गजब अंदाज,पार्टी मजबूती के लियेहो रहे प्रयास…

City News Uttar Pradesh

एलएलबी छात्र का फंदे से लटका मिला शव: भाई ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुल‍िस

City News Uttar Pradesh

कोरोना के लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान को अभियान शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़