City News Uttar Pradesh
शर्मनाक वारदात : छह वर्षों तक युवती से होता रहा दुष्कर्म; सपा व बसपा जिलाध्यक्ष समेत 28 के खिलाफ एफआईआर
उत्तर प्रदेश

बांदा में दरिंदगी की इंतहा : कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देकर नाबालिग बहनों से किया दुष्कर्म, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज …

  • विनोद मिश्रा 

बांदा । एक तरफ सरकार नारी सशक्तीकरण को लेकर जोर दे रही है, वहीं दूसरी तरफ बांदा में आरोपित इतने बेखौफ हो गए हैं कि उनमें कानून का जरा सा भी डर ही नहीं रहा गया। ऐसा ही मामला जिले में सामने आया है, जिसे सुनकर यकीन कर पाना मुश्किल है। एक युवक ने दो नाबालिग बहनों को कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।


दिल दलहा देने वाली घटना पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। सोमवार दोपहर घर से खाना खाने के बाद 10 वर्षीय बालिका अपनी नौ वर्षीय सगी बहन व अपने से छोटे दो पारिवारिक दो भाई बहनों के साथ खेतों की ओर भैंस चराने गई थीं। वहां लकड़ी काट रहे गांव के अपराधी प्रवृति के 28 वर्षीय युवक मनीष सिंह परिहार उर्फ बउरा ने पहले अपने पास दोनों बहनों के पारिवारिक बच्चों को बुलाया। उनसे जंगल में चलकर लकड़ी का गट्ठर उठाने को कहा, लेकिन दोनों बच्चों ने जंगल की ओर जाने से मना कर दिया। इससे आरोपित दोनों सगी बहनों को कुल्हाड़ी से काट डालने की धमकी देते हुए अपने साथ जंगल की ओर ले गया। वहां आरोपित युवक ने सहमीं बहनों के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपित युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। उधर, धमकी से भयभीत पारिवारिक दोनों बच्चों ने घर में जाकर चाची व दादी को मामले की जानकारी दी। इससे स्वजन भागकर खेतों की ओर गए। वहां दोनों नाबालिग बहनें उन्हेंं खेतों में रोती मिलीं। स्वजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इससे पुलिस ने आरोपित के घर में दबिश दी। घर को चारों से घेरने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक के विरुद्ध पहले से एक छेडख़ानी समेत चार मुकदमें दर्ज हैं। आरोपित को जिला बदर कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पिता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़त दोनों नाबालिग लड़कियों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।


आरोपित पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे : सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक पर पहले से ही एक छेडख़ानी समेत चार मुकदमें दर्ज हैं। वो अक्सर आपराधिक मामलों में शामिल रहता है। वो जेल से छूटकर कब आया इसके बारे में जानकारी की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शिक्षा के नाम पर “लूट” के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: कार्रवाई की मांग

City News Uttar Pradesh

राजेश दीक्षित द्वारा संगठन सृजन अभियान तेज़: बोले- ‘गांवों में खड़ा हो गया कांग्रेस परिवार’

City News Uttar Pradesh

गोशाला से गोवंशी पशुओं को बेसहारा छोड़ना पड़ा महंगा, डीएम ने चार प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज करने के दिए निर्देश

लव ज़िहाद : बांदा के मुस्लिम युवा ने हिन्दू बन लड़की से की शादी, बाद में घर से खदेड़ा

City News Uttar Pradesh

अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध: नगदी सहित उड़ाई दारू, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

राजस्व निरीक्षक घुस लेते ऐंटी करेप्सन टीम द्वारा गिरफ्तार : तहसील में मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़