
- विनोद मिश्रा
बांदा। दीपावली की रात जब “पूरा शहर रोशनी और आतिशबाजी में डूबा था, तभी शहर के किरण कॉलेज चौराहे पर मारपीट की घटना ने सभी को हैरान” कर दिया। इस घटना में एक “युवक गंभीर रूप से घायल” हो गया, जिसके बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए “अफरा-तफरी” का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार रोहित कुमार का चौराहे पर मौजूद कुछ लोगों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि “विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर चाकू और धारदार हथियार से हमला” कर दिया। हमले में “युवक के सिर पर गंभीर चोटें” आईं हैं।
अचानक हुई इस “घटना” से चौराहे पर मौजूद लोगों में “भगदड़” मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। घायल “युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार” चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार “आरोपी नशे की हालत” में थे। पीड़ित पक्ष की ओर से शहर कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
