29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- 16 किलो 100 ग्राम गांजा व 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार।

 

  • रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव

जलालपुर/हमीरपुर:- पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देश पर अपराध और अपराधियों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर थाना प्रभारी ने थानाक्षेत्र में गांजे की खेती कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 16 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसी के साथ ही दो अभियुक्तों को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ भी गिरफ्तार किया गया है।

जलालपुर थाना प्रभारी उमापति मिश्र ने आज पुलिस टीम के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में गुलाब सिंह के गन्ने के खेत में लगे लगभग 120 पेड हरा कलीदार गांजा बरामद किया है जिसकी मात्रा लगभग 16 किलो 100 ग्राम बताई गई है। पुलिस ने मौके से पुरैनी गांव निवासी गुलाब सिंह लोधी व भेडी डांडा गांव निवासी लायक सिंह को गिरफ्तार किया है।

इसी के साथ ही थाना प्रभारी ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अरविंद गुप्ता निवासी ग्राम धौहल व बीरेन्द्र सिंह यादव निवासी ग्राम छेड़ी बेनी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

आपको बताते दें कि थाना प्रभारी उमापति मिश्र ने जब से जलालपुर थाने की कमान संभाली है तब से जाने कितने अपराधियों को जेल भेज चुके हैं। थाना प्रभारी उमापति मिश्र का कहना है कि वह थाना क्षेत्र में किसी भी दशा में अपराध नही होने देंगे जिसने भी अपराध किया उस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हिन्दू- मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक जरैली कोठी दरगाह का उर्स बना आकर्षण

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, अकेले चुनाव लड़ने का संजय सिंह ने किया ऐलान

City News Uttar Pradesh

निगरानी समिति की बैठक में जन प्रतिनिधि जमकर गरजे : गैर हाजिरों का कटा वेतन

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का प्रयास : सिध्ध पीठ पाथा देवी का पर्यटन रूप में हो विकास

बांदा में बालू माफियाओं और पुलिस बेरुखी से थर्राया मरौली गांव ! पहुंचा डीएम एसपी के”ठांव”

City News Uttar Pradesh

खरीफ सीजन पर ‘बीज संकट’ की मार: मानसून ने दी दस्तक लेकिन ‘सरकारी तंत्र’ सोया ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़