City News Uttar Pradesh
ज्वारा विसर्जन एंव सांगो के प्रदर्शन के साथ चैत्र नवरात्र खत्म, खत्री पहाड़ मे भक्तों की उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश

ज्वारा विसर्जन एंव सांगो के प्रदर्शन के साथ चैत्र नवरात्र खत्म, खत्री पहाड़ मे भक्तों की उमड़ी भीड़

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सांगों के प्रदर्शन और जवारा विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्र का समापन हो गया। घरों में कलश स्थापित कर व्रत करने वाले भक्तों ने मंदिरों में देवी पूजा और व्रत पारण किया। अंतिम दिन गुरूवार को कन्या भोज भी खूब हुए।

ज्वारा विसर्जन एंव सांगो के प्रदर्शन के साथ चैत्र नवरात्र खत्म, खत्री पहाड़ मे भक्तों की उमड़ी भीड़
Chaitra Navratri ends with Jwara Visarjan, crowds of devotees throng Khatri mountain

उधर, खत्री पहाड़ में विंध्यवासिनी के दर्शनों को भक्तों की भीड़ रही। अष्टमी और नवमी की रात सांगों का प्रदर्शन हुआ। लोहे की भारी-भरकम सांग गाल पर में नाथकर भक्त देवी दरबार में थिरकते रहे। महेश्वरी देवी, काली देवी मंदिरों में मेला सा नजारा रहा। तड़के देवी मंदिरों में जवारे विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

ज्वारा विसर्जन एंव सांगो के प्रदर्शन के साथ चैत्र नवरात्र खत्म, खत्री पहाड़ मे भक्तों की उमड़ी भीड़
Chaitra Navratri ends with Jwara Visarjan, crowds of devotees throng Khatri mountain

उमाह गीत गाते हुए गांवों से भी टोलियां मंदिर पहुंचती रहीं। सिंहवाहिनी, कालका देवी, चौसठजोगिनी, महामाई, मरहीमाता मंदिरों में भी भक्तों का तांता रहा। नौ दिन व्रत रखने वाले भक्तों ने रविवार को सुबह पारण किया। उधर, खत्री पहाड़ स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में नवमी पर आस्थावानों का सैलाब उमड़ा।

ज्वारा विसर्जन एंव सांगो के प्रदर्शन के साथ चैत्र नवरात्र खत्म, खत्री पहाड़ मे भक्तों की उमड़ी भीड़
Chaitra Navratri ends with Jwara Visarjan, crowds of devotees throng Khatri mountain

भंडारा और कन्या भोज हुए। रासलीला, रामलीला और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। बबेरू कस्बे में मढ़ीदाई मंदिर में श्रद्धालुओं ने पान, बताशा, नारियल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और जवारे विसर्जित किए। तमाम भक्तों ने कन्या भोज कराया। दुर्गोत्सव समिति स्वयंसेवक व पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील होंगे बेनकाब: डीएम नें शुरू की साढ़े छह करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच

न्यायालय गैंगस्टर एक्ट द्वारा दो अभियुक्तों पांच-पांच साल की कैद : सात हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

बांदा स्वास्थ विभाग में स्टाफ की कमी : कोरोना से निपटने के लिये सिर्फ हवा में भांज रहे तलवार ! …

विधायक प्रकाश बनाएंगे नया पर्यटन स्थल : नवाब टैंक में बनेगा आधुनिक म्यूजिकल फाउंटेन

City News Uttar Pradesh

यूपी: बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी टीचरों का अब होगा मूल्यांकन: क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

City News Uttar Pradesh

सावन की सोमवती आमावस्या : परिवहन विभाग की भक्तों पर बरसेगी कृपा

ब्रेकिंग न्यूज़