- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के चोरों में दुस्साहस का इजाफा है। नरैनी कस्बे में एक ही रात एक के बाद एक सात दुकानों को निशाना बनाया। एक दुकान में शटर तोड़कर नकदी व सामान पार कर दिया, वहीं छह दुकानों के शटर में सेंटर लॉक लगा होने के कारण चोरी की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे।

कस्बा के बांदा मुख्य मार्ग पर स्थित पनगरा गांव निवासी सत्यदेव द्विवेदी प्लास्टिक और परचून की दुकान किए हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जब दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर के दोनों ताले टूटे मिले। शटर उठाकर दुकान के अंदर पहुंचे, तो गुल्लक खुली मिली और उसमें रखे 13 हजार रुपये नकद और सिगरेट, गुटका समेत करीब 25 हजार का सामान चोरी हो चुका था। इसी तरह चोरों ने सत्यदेव की दुकान के पास ही आकिब एड्रेस नमकीन की एजेंसी की दुकान का ताला तोड़ा कर सामान पार कर दिया।

इसके अलावा संकुल त्रिपाठी टेंट की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन सेंटर लॉक लगा होने से इन दोनों दुकानों में चोरी में नाकाम रहे। नरैनी बांदा मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर पंकज साहू की किराना स्टोर की दुकान से चोरों ने तालों को तोड़कर संभल से शटरिंग को उठाने का प्रयास किया। यहां भी सेंटर लॉक लगा होने से चोरी नहीं कर सके। पड़ोस में कमलेश गुप्ता व श्यामसुंदर गुप्ता की परचून की दुकान में भी सेंटर लॉक लगा होने से अंदर नहीं घुस सके। इसके अलावा अतर्रा मुख्य मार्ग पर बद्दा साहू की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया।
एक साथ इतनी दुकानों में चोरी का प्रयास किए जाने से व्यापारियों में दहशत है। सत्यदेव की सूचना पर गुरुवार को एसआई अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने जल्द की चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। कस्बा की एक दुकान में चोरी और छह में शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने की घटना से व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाए हैं। व्यापारियों ने पुलिस गस्त में सुस्ती का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सेंटर लॉक लगे होने से उनकी दुकानों में चोरी हो बच गई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
