29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम और एसपी द्वारा पीसीएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण: शांतिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न
उत्तर प्रदेश

डीएम और एसपी द्वारा पीसीएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण: शांतिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा-2024 का सफल और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए रविवार को डीएम नगेन्द्र प्रताप और एसपी अंकुर अग्रवाल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

डीएम और एसपी द्वारा पीसीएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण: शांतिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न

डीएम नगेन्द्र प्रताप और एसपी अंकुर अग्रवाल ने परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया, जिनमें इण्टरमीडिएट कॉलेज तिन्दवारा, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, पं. जेएन पीजी कॉलेज और अन्य केन्द्र शामिल थे। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान शांति, सुरक्षा और नकलविहीन वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम और एसपी द्वारा पीसीएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण: शांतिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकासी के रास्ते, व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का जायजा लिया। साथ ही, परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं को भी देखा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, संबंधित उप जिलाधिकारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : पांच गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल …

किसान यूनियन नें बैठक कर दी चेतावनी : समस्यायें न निपटी तो फूंकेंगे आंदोलन का विगुल

बांदा के लल्ले गुरु मोहन बदलेंगे पाला ! साइकिल से उतरकर हाथी पर करेंगे सवारी ?

City News Uttar Pradesh Desk

पालिका अध्यक्ष मालती बासू की छलकी आँखें : भारत विभाजन पर दे रही थीं भाषण

पुलिस भर्ती परीक्षा : पहले दिन चुस्त व्यवस्था के बीच निपटी शांति पूर्ण

City News Uttar Pradesh

स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल रहा उत्तर प्रदेश : राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़