24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री नंदी का अधिकारियों को अल्टीमेटम: विद्युत, सड़क और जल आपूर्ति सुधार के सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

मंत्री नंदी का अधिकारियों को अल्टीमेटम: विद्युत, सड़क और जल आपूर्ति सुधार के सख्त निर्देश

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जिले के प्रभारी नन्द गोपाल गुप्ता नंदी नें जिले की जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर बैठक की। अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। बैठक में मंत्री नंदी ने विद्युत आपूर्ति में सुधार को प्राथमिकता देते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत को स्पष्ट निर्देश दिए कि खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर बदला जाए और ग्राम जलालपुर व कुरौली में विद्युत तारों की मरम्मत करायें।

मंत्री नंदी का अधिकारियों को अल्टीमेटम: विद्युत, सड़क और जल आपूर्ति सुधार के सख्त निर्देश

साथ ही, उन्होंने शुद्ध पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता को कड़े निर्देश दिए।कहा कि गंदा पानी आने की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। सड़क एवं यातायात सुधार पर भी मंत्री ने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को वर्षा के बाद खराब हुई सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसमें जरर से मनीपुर, गुढ़ा बसाहरी मार्ग, और कमासिन से राजापुर तक की सड़कों को दुरुस्त कराने का विशेष आदेश शामिल है।

मंत्री नंदी का अधिकारियों को अल्टीमेटम: विद्युत, सड़क और जल आपूर्ति सुधार के सख्त निर्देश

जनकल्याण और पशुपालन क्षेत्र में मंत्री नंदी ने सक्रियता दिखाई। उन्होंने निराश्रित गौवंशों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने और अन्य गौशालाओं के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत बाउंड्री व शौचालय निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया गया।

मंत्री नंदी का अधिकारियों को अल्टीमेटम: विद्युत, सड़क और जल आपूर्ति सुधार के सख्त निर्देश

मंत्री ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और समितियों के माध्यम से वितरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। मंत्री ने इसके अलावा, खेत-तालाब योजना और सोलर पंप वितरण के मामलों को किसानों तक समय पर पहुँचाने को कहा। बैठक में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर, पूर्व सांसद आर. के. सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत सहित जिलाधिकारी जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र और सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- राष्ट्रीय छात्र संगठन नें आठ सूत्री मागों को लेकर दिया ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह के निर्देश: समाज कल्याण निपटाये लंबित प्रकरण …

City News Uttar Pradesh

पति पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट: विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया

शारदीय नवरात्र पर शुरू : देवी मंदिरों एवं पंडालों में उमड़ी भीड़, धार्मिक आयोजनों की गूंज

City News Uttar Pradesh

मनरेगा में भी मजदूरी की होगी रिकवरी : मशक्कत कर दी गई तेज

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला, गाय की हत्या करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़