City News Uttar Pradesh
"लाल टोपी" से रेड एलर्ट पर रालोद के वीरेंद्र साक्षी का करारा तंज,भाजपा दंग !
उत्तर प्रदेश

“लाल टोपी” से रेड एलर्ट पर रालोद के वीरेंद्र साक्षी का करारा तंज, भाजपा दंग !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पीएम नरेन्द्र मोदी की “लाल टोपी से एलर्ट” के भाषण द्वारा सपा मुखिया पर राजनीतिक हमले की सियासी गर्माहट का असर रालोद में हमलावर के रूप में सामने आया है। रालोद के बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी नें अपने पलटवार में यहां भाजपा को दंग कर दिया।

"लाल टोपी" से रेड एलर्ट पर रालोद के वीरेंद्र साक्षी का करारा तंज,भाजपा दंग !
RLD’s Virendra Sakshi’s taunt on Red Alert with “Lal Topi”, BJP stunned

कहा की भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व यह समझ चुका है की लाल टोपी रालोद के सहयोग से उत्तर प्रदेश में उसके लिए खतरा बन चुका है। इसी लिए पीएम जनसभाओं के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओ को संदेश दे रहें हैं की हमारी पार्टी के लिए लाल टोपी खतरा बन चुकी है। यह तंज भाजपा के लिए “मियां की जूती मियां का सर” वाली कहावत सी चरितार्थ कर रही है।


गौरतलब है कि लाल टोपी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान है। इसके बाद रालोद के बुंदेलखंड के अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी नें यहां मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर पलटवार किया। कहा कि यही लाल टोपी भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

"लाल टोपी" से रेड एलर्ट पर रालोद के वीरेंद्र साक्षी का करारा तंज,भाजपा दंग !
RLD’s Virendra Sakshi’s taunt on Red Alert with “Lal Topi”, BJP stunned

उन्होंने कहा की भाजपा के लिए ‘रेड एलर्ट’ है महंगाई का, बेरोजगारी-बेकारी का, किसान-मजदूर की बदहाली का, हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का, बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का और ‘लाल टोपी’ का, क्योंकि वही रालोद व अन्य दलों के अपने गठबंधन से इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।उन्होंने कहा, ‘लाल का इंकलाब होगा। बाइस में बदलाव होगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दोहरे हत्या कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार : अन्य चार की तलाश जारी

City News Uttar Pradesh

बांदा : खनिज अधिकारी की शवयात्रा निकाल लगाए मुर्दाबाद के नारे

City News Uttar Pradesh

होली स्पेशल: बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी -योगी मुखौटे की धूम

City News Uttar Pradesh

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान, पत्नी ज्योति ने मांगा करोड़ों का एलिमनी, तलाक की तैयारी तेज

City News Uttar Pradesh

दूल्हे के लड़खड़ाए कदम तो दूल्हन ने किया शादी से इन्कार, दूल्हें के नशे में होने की चर्चा

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद के निर्देश : छाबी तालाब के पानी की जांच, मछलियों पर क्यों आई आंच ? …

ब्रेकिंग न्यूज़