City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव 2027

नसीमुद्दीन बोले: संविधान बचाना हर नागरिक का सबसे बड़ा धर्म

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। संविधान दिवस पर सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई देते हुए संविधान को बचाने का भावुक आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि संविधान है तो हम हैं, संविधान है तो लोकतंत्र है, और संविधान है तो हर गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक का सम्मान सुरक्षित है। सिद्दीकी ने कहा कि दुनिया में बहुत से संविधान बने,लेकिन भारत का संविधान सबसे अनूठा है,क्योंकि यह सिर्फ कानून की किताब नहीं है, यह करोड़ों लोगों की उम्मीदों का दस्तावेज है।

नसीमुद्दीन बोले: संविधान बचाना हर नागरिक का सबसे बड़ा धर्म

उन्होंने संविधान की पांच बड़ी विशेषताएं गिनाते हुए कहा कि पहली विशेषता है समानता! संविधान की नजर में राजा और रंक, अमीर और गरीब सब बराबर हैं। दूसरी है स्वतंत्रता हर व्यक्ति को बोलने,सोचने और अपने धर्म को मानने की आजादी है। तीसरी है धर्मनिरपेक्षता राज्य का कोई धर्म नहीं होगा,सभी धर्मों का सम्मान होगा। चौथी है सामाजिक न्याय ,पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को आरक्षण और विशेष सुरक्षा देकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का संकल्प। और पांचवीं है लोकतंत्र,जनता ही असली मालिक है,सरकार जनता के वोट से बनेगी और जनता के लिए काम करेगी।

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का 'बड़ा' ऐलान: वोट बचाओ तभी देश बचेगा

उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में संविधान पर कई तरह के दबाव बन रहे हैं। कभी आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश होती है, कभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को दबाने की, तो कभी नफरत फैलाकर भाईचारे को तोड़ने की। ऐसे समय में सिर्फ बधाई देने से काम नहीं चलेगा, हमें संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लेना होगा। सिद्दीकी ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि युवा ही संविधान के असली पहरेदार हैं। उन्हें संविधान को पढ़ना चाहिए, समझना चाहिए और उसके मूल्यों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। अगर युवा जाग गया तो कोई भी ताकत संविधान को कमजोर नहीं कर सकती।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती

City News Uttar Pradesh

बीएड से छात्रों का मोहभंग, इस बार ढाई लाख अभ्यर्थी हुए कम

City News Uttar Pradesh

महंगी यात्रा: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में चलने के लिए चुकाना होगा 3900 रुपये का टोल

हत्याकांड के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा: जुर्माना भी लगा

City News Uttar Pradesh

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार, तीन लोग जले जिंदा, कांप उठी रूह

City News Uttar Pradesh

यूपी: डीजी इंटेलिजेंस देवेंद्र सिंह चौहान प्रदेश के बने कार्यवाहक डीजीपी, बुधवार रात हटाए गए थे मुकुल गोयल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़