26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव 2024: : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने शनिवार को कर दिया है। सबसे अधिक 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कुल 7 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे। पहले चरण का नामांकन 20 मार्च से शुरू होगा और मतदान 19 अप्रैल को कराया जाएगा। 19 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (SC), मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत की लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।

लोकसभा चुनाव 2024: : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती
Lok Sabha Elections 2024: Voting will be held in 7 phases on all 80 seats of Uttar Pradesh

चरण के हिसाब से चुनाव की तारीख दूसरे चरण का नामांकन 28 मार्च से शुरू होगा और मतदान 26 अप्रैल को कराया जाएगा। 26 अप्रैल को अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर (SC),अलीगढ़, मथुरा की लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। तीसरे चरण का नामांकन 12 अप्रैल से शुरू होगा और मतदान 7 मई को कराया जाएगा। 7 मई को संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली के लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। चौथे चरण का नामांकन 18 अप्रैल से शुरू होगा और मतदान 13 मई को कराया जाएगा। 13 मई को शाहजहांपुर (SC),लखीमपुर खीरी, धौरहा, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच के लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। पांचवें चरण का नामांकन 26 अप्रैल से शुरू होगा और मतदान 20 मई को कराया जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024: : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती
Lok Sabha Elections 2024: Voting will be held in 7 phases on all 80 seats of Uttar Pradesh

20 मई को मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा के लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। छठें चरण का नामांकन 29 अप्रैल से शुरू होगा और मतदान 25 मई को कराया जाएगा। 25 मई को सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावास्ती, डुमारियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज (SC), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही के लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। अंतिम और सातवें चरण का नामांकन 7 मई से शुरू होगा और मतदान 1 जून को कराया जाएगा। 1 जून को महारागंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (SC), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपूर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, ऱॉबर्ट्सगंज (SC), के लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। 7वें चरण में वाराणसी में होगी वोटिंग सातवें चरण के मतदान में वाराणसी की लोकसभा सीट भी शामिल है। वाराणसी की लोकसभा सीट से पीएम मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024: : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती

लोकसभा चुनाव 2024: : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती

लोकसभा चुनाव 2024: : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती

लोकसभा चुनाव 2024: : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती

लोकसभा चुनाव 2024: : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती

लोकसभा चुनाव 2024: : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती

लोकसभा चुनाव 2024: : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में धीरेन्द्र शास्त्री का ‘सजेगा’ दिव्य दरबार : ‘हनुमंत कथा’ बनेगी ‘आस्था का केंद्र’

City News Uttar Pradesh

जेबकतरों का तांडव : बीमा अभिकर्ता व राजस्व निरीक्षक को लगा दिया चूना

City News Uttar Pradesh

Banda- बांदा डीएम हर दिल अजीज बने! समीक्षा बैठक में ली अधिकारियों की क्लास !

City News Uttar Pradesh

बांदा में हाय बिजली हाय : शहर से लेकर गांवों तक लोग हैं बेहाल !

चोरों का पुजारी के नाम खत : रात में नहीं आ रही थी नींद, दिखाई दे रहे थे बुरे सपने, डरकर चोरों ने पुजारी को लौटायीं मूर्तियां, बालाजी मंदिर में हुई थी चोरी

City News Uttar Pradesh

अनाज खरीद कर रुपए गबन करने वाला व्यापारी गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़