27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बिल चुकाओ वरना अंधेरे में डूब जाओ: 46 हजार उपभोक्ता रडार पर, होगी कानूनी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

बिल चुकाओ वरना अंधेरे में डूब जाओ: 46 हजार उपभोक्ता रडार पर, होगी कानूनी कार्रवाई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में ‘बिजली व्यवस्था चरमराई’ हुई है “कभी ट्रांसफार्मर फुंकते हैं, कभी लाइटें गुल” हो जाती हैं, लेकिन अब विभाग ने “अपनी असफलता का पूरा बोझ आम जनता के सिर पर डाल” दिया है। एक ओर विभाग बिजली की खपत से बेहाल है, वहीं दूसरी तरफ “लाखों का बकाया बिल अब उसकी नसों में करंट” दौड़ा रहा है। लगभग 46 हज़ार उपभोक्ता, जिन पर 5 हज़ार रुपये से ज़्यादा का बिजली बिल बकाया है, अब सीधे विभाग के रडार पर हैं। आदेश साफ हैं “बिल भरो, वरना बिजली कटेगी !”

बिजली विभाग का गजब कारनामा : उपभोक्ता के कर दिये होश फाख्ता

बिजली विभाग ने 5,000 रुपये से अधिक बकाया रखने वाले 46 हजार उपभोक्ताओं को टारगेट किया है। पहले चरण में बकायेदारों को फोन जा रहे हैं तावनियां दी जा रही हैं, “बिल जमा करिए, नहीं तो कार्रवाई तय है।” और अब घर-घर जाकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की तैयारी है।

यूपी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा खोखला : जनता अंधाधुंध कटौती से बेहाल

आयुक्त अजित कुमार के निर्देश पर वसूली का टारगेट तय हुआ है अब विभाग का हर अवर अभियंता अपनी फाइलें लेकर मैदान में उतर चुका है “किसी के घर की बत्ती बुझेगी, किसी का कारोबार ठप होगा, लेकिन टारगेट हर हाल में पूरा होगा” ! पहले चरण में उन्हीं उपभोक्ताओं को फोन जा रहे हैं जिनका बिल 5000 से अधिक है। उन्हें एक हफ्ते का अल्टीमेटम मिला है। फिर मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा कनेक्शन काटने का ऑपरेशन ! बांदा मंडल में सबसे ज्यादा बकायेदार ग्राम क्षेत्रों से हैं। इन इलाकों में लाइट तो आती नहीं, लेकिन वसूली का दबाव सबसे ज़्यादा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडलायुक्त नें जताया की उन्हें मालूम है की जन्नत की हकीकत क्या है ?

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड को मिला नया ‘नेचर पैराडाइज’: 1.81 करोड़ से संवर रहा ‘तातुर माता धाम’ इको पार्क

City News Uttar Pradesh Desk

नगर की सियासत में ‘अंकित गियर टॉप’ पर: पालिका की अगली पारी पर ‘दमदार दावा’

City News Uttar Pradesh Desk

बरसात में ‘ज़हरीली’ सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँ

City News Uttar Pradesh Desk

रानी लक्ष्मी बाई की ‘राखी और पाती’ पर ‘अंग्रेजों से लोहा’ लेने पहुंच गया था ‘बांदा का नवाब’, दिलचस्प है कहानी !

City News Uttar Pradesh Desk

कानपुर से अपहरण कर युवक को बांदा पुलिस ने कराया आजाद, अपहरण कर्ताओं ने हाथ, पैर और मुंह बांधकर छोड़ दिया था जंगल में

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़