City News Uttar Pradesh
पूरा बांदा तिरंगे से करेगा लहर-लहर : राष्ट्र प्रेम का होगा उमंग
उत्तर प्रदेश

पूरा बांदा तिरंगे से करेगा लहर-लहर : राष्ट्र प्रेम का होगा उमंग

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आजादी अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जिले को तिरंगा मय कर दिया जायेगा। इसका उद्देश्य जिला वासियों के अंदर राष्ट्र प्रेम का उमंग भरना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

पूरा बांदा तिरंगे से करेगा लहर-लहर : राष्ट्र प्रेम का होगा उमंग
The whole banda will wave with the tricolor: National love will be celebrated

डीएम नें कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति द्वारा दिनांक 11 से 17 अगस्त, 2022 के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहराने के लिए प्रेरित करना है। मुख्य उद्देश्य सबके मन में राष्ट्र प्रेम को जाग्रत कर स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। हर-घर तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वित होगा ।

पूरा बांदा तिरंगे से करेगा लहर-लहर : राष्ट्र प्रेम का होगा उमंग
The whole banda will wave with the tricolor: National love will be celebrated

डीएम ने बताया कि कार्यक्रम कें कार्यान्वयन हेतु जनपद में समिति गठित की गयी है जो 5 से 10 जून के बीच विभिन्न स्तरों पर हर-घर तिरंगा हेतु झण्डा की सिलाई आदि का कार्य पूर्ण करायेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हर-घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु केन्द्र सरकार द्वारा झण्डा संहिता में संशोधन किया गया है। प्रत्येक झण्डा बनाने वाले स्वयं सहायता समूह एवं अन्य संस्थानों को झण्डे के आकार के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जायेगी।

पूरा बांदा तिरंगे से करेगा लहर-लहर : राष्ट्र प्रेम का होगा उमंग
The whole banda will wave with the tricolor: National love will be celebrated

बैठक में मुुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, जिला प्रोबेसन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: आयुष्मान मेले में ड्यूटी करने पर मिलेगा अवकाश

City News Uttar Pradesh

मिड-डे-मील में भोजन जल्दी पाने के चक्कर में स्कूल में धक्का-मुक्की, गर्म दाल से भरे भगौने में गिरे छात्र, दो झुलसे

बुंदेलखंड में है रहस्यमयी किला: गुफा में दो शिवलिगों के होते हैं एक साथ दर्शन

City News Uttar Pradesh

चालीस करोड़ की सड़क बनी ‘भ्रष्टाचार’ का हाईवे: पीडब्लूडी ने ‘गाइडलाइन’ की उड़ाई ‘धज्जियां’

City News Uttar Pradesh

यूपी : ट्रक और रोडवेज की आपस में भिड़ंत, 18 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की जबरदस्त चुनावी रणनीति, ताकि संभव हो जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़