City News Uttar Pradesh
डॉ.शंकर कबीर बने सर्जरी के 'कोहिनूर' : दुआओं में बसने लगा नाम, रच रहे कीर्तिमान
उत्तर प्रदेश

डॉ. शंकर कबीर बन गए सर्जरी के ‘कोहिनूर’ : दुआओं में बसने लगा नाम, रच रहे ‘कीर्तिमान’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। आज जब चिकित्सा जगत को मुनाफाखोरी, निजी अस्पतालों की महंगाई और लापरवाही से जोड़ा जा रहा है, वहीं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में डाक्टर शंकर कबीर का नाम उभरकर आया है, जिसने मरीजों के मन में सरकारी सेवा को लेकर नई उम्मीदें जगा दी हैं। डॉ. शंकर कबीर ईएनटी (कान, नाक, गला) विशेषज्ञ हैं। एक कुशल सर्जन के रूप में डॉ. कबीर न सिर्फ चिकित्सा के क्षेत्र में चमक रहे हैं, बल्कि अपने व्यवहार और समर्पण से मरीजों के दिलों में विशेष स्थान बना चुके हैं।

डॉ.शंकर कबीर बने सर्जरी के 'कोहिनूर' : दुआओं में बसने लगा नाम, रच रहे कीर्तिमान

डॉ. शंकर कबीर ने हाल के महीनों में कई अत्यंत जटिल कान, नाक और गले की सर्जरी को इस दक्षता से अंजाम दिया है कि बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पताल भी चौंक गए हैं। गंभीर संक्रमण, बहरापन, टॉन्सिल, नाक की हड्डी की समस्या, ट्यूमर जैसी सर्जरी में वह शानदार सफलता दर बनाए हुए हैं।

डॉ.शंकर कबीर बने सर्जरी के 'कोहिनूर' : दुआओं में बसने लगा नाम, रच रहे कीर्तिमान

मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि डॉ. कबीर न केवल ऑपरेशन में माहिर हैं, बल्कि हर मरीज से मानवीय और आत्मीय व्यवहार भी करते हैं यही वजह है कि अब उन्हें मरीजों की जुबान पर “रानी दुर्गावती मेडिकल मेडिकल कॉलेज का कोहिनूर” कहा जाने लगा है। उनके प्रयासों से कई ऐसे मरीज जो महीनों से असहनीय दर्द झेल रहे थे, आज स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। एक मरीज ने बताया “हमारे लिए तो प्राइवेट इलाज मुमकिन” ही नहीं था। लेकिन डॉ. साहब ने ऑपरेशन कर हमें नया जीवन दिया।

डॉ.शंकर कबीर बने सर्जरी के 'कोहिनूर' : दुआओं में बसने लगा नाम, रच रहे कीर्तिमान

मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी मानता है कि डॉ.कबीर ने ईएनटी विभाग की कार्यशैली में अनुशासन, निष्ठा और गुणवत्ता का जो स्तर खड़ा किया है, वह पूरे कॉलेज के लिए उदाहरण बन गया है। डॉ.कबीर खुद कहते हैं “मरीज का इलाज सिर्फ चाकू-कैंची से नहीं, दिल से करना पड़ता है”। अगर मेरा स्पर्श, मेरी बात और मेरी मुस्कान मरीज को भरोसा दे दे तो, आधा इलाज वहीं हो जाता है।”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : रोडवेज यूनियन सरकार से नाराज, मागों को लेकर ललकार…

दीपावली पर बसपा नेता मयंक द्विवेदी की शुभकामनाएं: सुख-समृद्धि की किया कामना

City News Uttar Pradesh

बांदा एसपी अभिनंदन की चली तबादला एक्सप्रेस : कई सब इंसपेक्टरों को किया इधर से उधर …

City News Uttar Pradesh

बहन मायावती का जन्म दिन : बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह नें काटा केक, बनी प्रचार नीति !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर दिया जोर : मंत्री को दिये सुझाव

City News Uttar Pradesh

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में एमबीबीएस बैच 2022 के स्वागत समारोह का हुआ आयोजन,

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़