24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

महोबा : अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने नहीं छुए पैर तो दबंग ने नहीं दिया अनाज, टूट गई बेटी की शादी …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

महोबा। महोबा के नथूपुरा गांव में अनुसूचित जाति की महिला प्रधान को कुर्सी से उठाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक और मामला सामने आ गया है। इसमें बटाई पर खेती करने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर दबंग ने पैर छूने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उपज का आधा हिस्सा देने से इनकार कर दिया।
साल भर की मेहनत के बाद भी अनाज न मिलने से बटाईदार की बेटी की शादी टूट गई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं।

घटना थाना कबरई के मकरबई गांव की है। यहां के बाबूराम अहिरवार बटाई पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गुरुवार को बाबूराम ने पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने गांव के ही राजपूत परिवार की जमीन बंटाई पर ली थी।


दिन-रात पत्नी और बच्चों के साथ खेत पर रहकर रखवाली की। 12 अप्रैल को गेहूं और चना की मड़ाई कराई। आरोप है कि 13 अप्रैल को जब उसने फसल का आधा हिस्सा मांगा तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरजू-मिन्नत करने पर पंचायत चुनाव के बाद उपज का बंटवारा करने की बात कही। बटाईदार का आरोप है कि दबंग लगातार धमकी दे रहा है और पूरे परिवार के पैर छूने का दबाव बना रहा है।


पैर न छूने की बात कहने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उपज देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने एसपी से बताया कि 26 अप्रैल को बड़ी बेटी की शादी तय थी, लेकिन अनाज और रुपयों की व्यवस्था नहीं हुई। इस कारण शादी टूट गई। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


उधर, एसपी सुधा सिंह का कहना है कि पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया है। इससे स्पष्ट होता है कि दोनों पक्षों में अनाज की बटाई को लेकर कहासुनी हुई है। पीड़ित ने अन्य आरोप भी लगाए हैं, जिसकी जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत चुनाव : कुशल रणनीतिकार बन उभरे विधायक प्रकाश …

बांदा : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, रोड पार करने के दौरान हुआ हादसा

Banda : गंगा जमुनी संस्कृति की मिसाल, उपवास, रमजान एक साथ …

बांदा की “निहालपुर बालू खदान अवैध खनन से निहाल” : प्रशासन बना “बहरा और सूरदास” ?

City News Uttar Pradesh

बहु चर्चित यौन शोषण कांड : आरोपी जेई के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र, वर्ष 2020 से जेल में बंद है सिंचाई विभाग का जेई

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत ‘बर्बादी’ देख ‘विचलित’: प्रशासन से तत्काल ‘मुआवजा’ की उठाई मांग !

ब्रेकिंग न्यूज़