City News Uttar Pradesh
महिला सम्मान पर 'सियासी बवाल': राष्ट्रपति तक पहुंचा 'सपा महिला सभा' का 'आक्रोश'
उत्तर प्रदेश

महिला सम्मान पर ‘सियासी बवाल’: राष्ट्रपति तक पहुंचा ‘सपा महिला सभा’ का ‘आक्रोश’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। महिला अस्मिता, सम्मान और भारतीय संस्कृति के सवाल पर सपा महिला सभा ने सत्ता के शीर्ष पर बैठे नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

महिला सम्मान पर 'सियासी बवाल': राष्ट्रपति तक पहुंचा 'सपा महिला सभा' का 'आक्रोश'

महिला सभा ने राष्ट्रपति को संबोधित एक कड़ा और चेतावनी भरा ज्ञापन डीएम के माध्यम से सौंपते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और केंद्र सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ तत्काल बर्खास्तगी और आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

महिला सम्मान पर 'सियासी बवाल': राष्ट्रपति तक पहुंचा 'सपा महिला सभा' का 'आक्रोश'

ज्ञापन में महिला सभा ने आरोप लगाया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक महिला के नकाब पर जबरदस्ती हाथ लगाया, जो न केवल महिला मर्यादा का उल्लंघन है बल्कि सत्ता के अहंकार को भी उजागर करता है। महिला सभा ने इस घटना को सभ्य समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए इसकी तीखी निंदा की है।

महिला सम्मान पर 'सियासी बवाल': राष्ट्रपति तक पहुंचा 'सपा महिला सभा' का 'आक्रोश'

संगठन ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कथित बयानों को भी महिला सम्मान के खिलाफ बताया। महिलाओं की अस्मिता पर सीधा प्रहार बताते हुए कहा कि ऐसे लोग किसी भी संवैधानिक पद पर बने रहने के नैतिक अधिकारी नहीं हैं। महिला सभा ने राष्ट्रपति से मांग की है कि इन सभी नेताओं को उनके पदों से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया जाए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का धार्मिक स्थलों को नया आयाम: हनुमान एवं बाम्बेश्वर मंदिरों में शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

यूपी : मदरसा शिक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रही योगी आदित्यनाथ सरकार, दीनी तालीम देने वाले 5339 शिक्षकों के खत्म होंगे पद

वाटर डाइजेस्ट संस्था द्वारा डा.नंदिता पाठक की गई सम्मानित

City News Uttar Pradesh

चौकी प्रभारी की गजब नसीहत: दारू छोड़ दो चंदन लगा बन जाओ पंडित

City News Uttar Pradesh

बालू माफिया ‘बेलगाम’: बांदा में डंप कारोबारियों का राज, प्रशासनिक ‘खामोशी’ पर उठे सवाल ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में प्रेमी के साथ भागी लड़की: तेरह जुलाई को आनी थी बारात

ब्रेकिंग न्यूज़