City News Uttar Pradesh
चार दिन बाद खुला मौत का बंद कमरा: हिना का कत्ल या कुछ और ? पोस्टमॉर्टम से खुलेगा 'राज'
उत्तर प्रदेश

चार दिन बाद खुला मौत का बंद कमरा: हिना का कत्ल या कुछ और ? पोस्टमॉर्टम से खुलेगा ‘राज’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बीए की छात्रा हिना बानो की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। ‘चार दिन से लापता’ हिना की सड़ी हुई लाश गुरुवार सुबह कांशीराम कॉलोनी के एक बंद कमरे से बरामद हुई। मौत की यह कहानी सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही और इंसानियत के खून का आईना है।

चार दिन बाद खुला मौत का बंद कमरा: हिना का कत्ल या कुछ और ? पोस्टमॉर्टम से खुलेगा 'राज'

मोहल्ला खाईपार निवासी ताहिर मोहम्मद की 24 वर्षीय बेटी हिना 4 दिन पहले कॉलेज जाने के नाम पर घर से निकली और लापता हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई, मगर पुलिस ने इसे एक और ‘रोज़मर्रा का मामला’ मानकर फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी। अब जब कमरे से बदबू आई, तब पुलिस हरकत में आई। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हिना अब दुनिया में नहीं थी। एन-10 ब्लॉक, कांशीराम कॉलोनी के बंद कमरे में हिना की लाश सड़ चुकी थी। यह वही कमरा है जो अनीता पत्नी सूरज प्रसाद के नाम आवंटित है।

चार दिन बाद खुला मौत का बंद कमरा: हिना का कत्ल या कुछ और ? पोस्टमॉर्टम से खुलेगा 'राज'

स्थानीय लोगों ने बदबू की सूचना पुलिस को दी और जब दरवाजा खुला तो अंदर का नज़ारा दिल दहलाने वाला था हिना की क्षतविक्षत लाश। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हिना के पिता ताहिर मोहम्मद का कहना है “मेरी बेटी को किसी ने झांसे में लिया, अगवा किया और कई दिन तक ज़िंदा रखा। फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। ये मर्डर है, साज़िश है और इसके पीछे कई चेहरे हैं।”

चार दिन बाद खुला मौत का बंद कमरा: हिना का कत्ल या कुछ और ? पोस्टमॉर्टम से खुलेगा 'राज'

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी। अब हत्या की आशंका में जांच की जा रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण और समय साफ हो सकेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें बहाई विकास की बयार: पंद्रह योजनाओं का शिलान्यास तीन का लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

माफियाओं का दुस्साहस : बालू खदान मरौली खंड चार व छह प्रशासन-शासन से हैं निर्भय !

मंत्री रामकेश प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह के बन गये “खेवनहार”, खिला देंगे “पुष्पेन्द्र का पुष्प” !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील का जन चौपाल : जनता में भर रहा सार्थक उमंग

City News Uttar Pradesh

भाजपा की किसान चौपाल : विधायक प्रकाश ने कहा सरकार किसान हितैषी …

City News Uttar Pradesh

तहसील में ‘गुंडागर्दी’: ‘घूस’ नहीं दी तो नायब औऱ लेखपाल नें बंधक बनाकर पीटा ?

ब्रेकिंग न्यूज़