24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
किसानों की 'तबाही' पर कांग्रेस का हल्ला बोल: बांदा को ‘आपदा ग्रस्त’ घोषित करने की मांग
उत्तर प्रदेश

किसानों की ‘तबाही’ पर कांग्रेस का हल्ला बोल: बांदा को ‘आपदा ग्रस्त’ घोषित करने की मांग

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनपद के किसानों की बर्बादी अब सियासत के गलियारों तक पहुंच चुकी है। खेतों में डूबी फसलें, बर्बाद हुई मेहनत और किसानों की आर्थिक तंगी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बांदा को ‘आपदा ग्रस्त’ जिला घोषित करने की मांग की।

किसानों की 'तबाही' पर कांग्रेस का हल्ला बोल: बांदा को ‘आपदा ग्रस्त’ घोषित करने की मांग

कांग्रेस ने कहा कि बांदा पहले से ही ‘पिछड़ा’ जिला है। यहां की करीब 80 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है, लेकिन पिछले पांच दिनों से जारी बेमौसम बारिश ने ‘किसानों की कमर तोड़’ दी है। सभी फसलें नष्ट हो गई हैं।

किसानों की 'तबाही' पर कांग्रेस का हल्ला बोल: बांदा को ‘आपदा ग्रस्त’ घोषित करने की मांग

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि जिले की पूरी ‘अर्थव्यवस्था’ खेती पर टिकी है। यदि किसानों की स्थिति नहीं सुधारी गई तो ग्रामीण इलाकों में भुखमरी जैसी नौबत आ सकती है। कांग्रेस ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से फसलों का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को ‘मुआवजा’ मिले।

विधायक विशंभर की बोले: बांदा को आपदा ग्रस्त घोषित करे सरकार, धान सड़ने से किसान तबाह

डीएम ने कांग्रेस नेताओं को ‘भरोसा’ दिलाया है कि उन्होंने सभी लेखपालों को ‘फील्ड सर्वे’ के आदेश दे दिए हैं और वास्तविक ‘नुकसान का आंकलन’ कर किसानों को ‘मुआवजा’ दिलाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संकठा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश खान, जिला महामंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी, सचिव भैया लाल पटेल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ऑपरेशन त्रिनेत्र’ का कमाल: अतर्रा पुलिस ने 14 घंटे में सुलझाई ‘चोरी’ की गुत्थी

City News Uttar Pradesh Desk

एसपी पलाश बंसल हुए ‘सख्त’ : पुलिस लाइन ‘निरीक्षण’ में ‘लापरवाही’ पर ‘कसा शिकंजा’ !

City News Uttar Pradesh

साइबर अपराधियों पर कसेगा ‘शिकंजा’ : हर थाने में बना सेल, एक वर्ष में 1065 केस चेतावनी

City News Uttar Pradesh

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा : वाहन चालकों को कसम के साथ किया जागरूक

निर्दयी मां ने दुधमुहे बच्चे पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती

City News Uttar Pradesh

डायरिया ‘डायन’ कर रही है ‘कथक नृत्य’: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में दम तोड़ती व्यवस्था

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़