City News Uttar Pradesh
संदेहों के साए में चली गोली: बेटी घायल, परिवार की चुप्पी से रहस्य, पुलिस जांच शुरू
उत्तर प्रदेश

संदेहों के साए में चली गोली: बेटी घायल, परिवार की चुप्पी से रहस्य, पुलिस जांच शुरू

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव में रविवार की रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। घर के अंदर हुई इस फायरिंग में राजू सिंह की शादीशुदा बेटी रोहिणी उर्फ चुन्नी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पैर में गोली लगने से अफरा-तफरी मच गई। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज जारी है।

संदेहों के साए में चली गोली: बेटी घायल, परिवार की चुप्पी से रहस्य, पुलिस जांच शुरू

पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात करीब 11 बजे की है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि घर के भीतर किसी कट्टे से फायर हुआ, जिसकी चपेट में आकर रोहिणी घायल हो गई। गोली उसकी जांघ में लगी, जिससे काफी खून बह गया। परिजनों ने शुरुआत में इस घटना को छिपाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली, पैलानी थाने और खप्टिहा कलां चौकी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

संदेहों के साए में चली गोली: बेटी घायल, परिवार की चुप्पी से रहस्य, पुलिस जांच शुरू

पुलिस ने बताया कि घटना के समय घर में मां मधु सिंह, पिता राजू सिंह और बेटी रोहिणी मौजूद थीं। घर में किसी बाहरी व्यक्ति के होने के सबूत अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोली गलती से चली या फिर मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। थाना प्रभारी पैलानी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और मौके से बरामद कारतूस व कट्टे की जांच कराई जाएगी। परिवारजन फिलहाल घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिकाध्यक्ष मालती का संकल्प बना आकर्षण : जन संवाद हो रहा कामयाब

City News Uttar Pradesh

पर्यटन मंत्री बोले पहुंच रही हैं जन -जन के द्वार, हो रहा समस्याओं का निदान

City News Uttar Pradesh

राजनीति : कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान लाया राजनीतिक तूफान, क्या बनने से पहले दरक जाएगा I.N.D.I.A गठबंधन ?

City News Uttar Pradesh

घुमंतू गिरोह का ‘हाई-प्रोफाइल’ जाल ‘बेनक़ाब’ : लाखों की ‘ठगी’ का हुआ खुलासा, 4 गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का कहर, मरीज बढ़े तो और कम पड़ जाएगा मेडिकल कॉलेज का मैन पावर ! ​….

खून ही ‘खून’ का बन गया प्यासा: संपत्ति विवाद में ‘खूनी’ खेल, चार लहूलुहान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़