24.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
'ब्राउन' में करिश्मा का धांसू अवतार: ट्रेलर देखकर करण जौहर भी हुए फैन, ओटीटी पर होगा धमाका
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

‘ब्राउन’ में करिश्मा का धांसू अवतार: ट्रेलर देखकर करण जौहर भी हुए फैन, ओटीटी पर होगा धमाका

मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वह ऐसी भूमिका में नजर आने जा रही हैं, जिसे उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक माना जा रहा है। उनकी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘ब्राउन’ (Brown) का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। ट्रेलर देखने के बाद फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) भी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाए। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा करते हुए करिश्मा कपूर के अभिनय की खुलकर सराहना की। उन्होंने लिखा कि पुलिस अधिकारी के किरदार में करिश्मा बेहद प्रभावशाली लग रही हैं और वह उन्हें इस भूमिका में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

'ब्राउन' में करिश्मा का धांसू अवतार: ट्रेलर देखकर करण जौहर भी हुए फैन, ओटीटी पर होगा धमाका

दिलचस्प बात यह है कि करिश्मा कपूर ने शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को करने से मना कर दिया था। उन्हें लंबे समय तक कोलकाता में शूटिंग करने को लेकर संकोच था। लेकिन जब उनकी मुलाकात डायरेक्टर अभिनय देव (Abhinay Deo) से हुई और उन्होंने कहानी व किरदार की गहराई को समझा, तो उनका फैसला बदल गया। करिश्मा के अनुसार, यह सिर्फ एक किरदार नहीं बल्कि एक जटिल मनोवैज्ञानिक यात्रा है, जिसने उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। सीरीज में करिश्मा कपूर रीटा ब्राउन नाम की पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। यह ऐसा किरदार है जो अंदर से भावनात्मक रूप से टूटा हुआ है, लेकिन बाहर से बेहद मजबूत और दृढ़ दिखाई देता है।

'ब्राउन' में करिश्मा का धांसू अवतार: ट्रेलर देखकर करण जौहर भी हुए फैन, ओटीटी पर होगा धमाका

अभिनेत्री का कहना है कि यह भूमिका उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि अब वह केवल वही प्रोजेक्ट चुनती हैं जो उन्हें भीतर से प्रभावित करते हैं और जिनमें अभिनय की नई संभावनाएं हों। ‘ब्राउन’ (Brown) एक नियो-नॉर साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसकी कहानी कोलकाता की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। रहस्य, अपराध, मानसिक संघर्ष और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज दर्शकों को एक अलग अनुभव देने का दावा कर रही है। निर्देशक अभिनय देव इससे पहले भी कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का निर्देशन कर चुके हैं और उनकी शैली को थ्रिलर कहानियों के लिए खास तौर पर पसंद किया जाता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अयोध्या राम मंदिर : उद्घाटन में शामिल होंगे टीवी के “राम” और “चाणक्य”, बोले- बरसों से कर रहे थे इस पल का इंतजार

अमित शाह का केजरीवाल पर बड़ा हमला : बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़कर आए स्वयं भ्रष्टाचार की मूर्ति बन गए।

City News Uttar Pradesh

मोदी का फिर अजित डोभाल पर भरोसा: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने रहेंगे अजित, तीसरी बार पीके मिश्रा पीएम के प्रधान सचिव

मुख्यमंत्री योगी बोले: अविस्मरणीय होगा पीएम मोदी का अयोध्या में आगमन, विकास के नए युग का होगा सूत्रपात

City News Uttar Pradesh

नेशनल हेराल्ड केस में ED की नई रणनीति, दिल्ली पुलिस ने राहुल-सोनिया के खिलाफ दर्ज की FIR … भारत-अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया चकमा, अब दोनों देशों के बीच शुरू होगा व्यापार … अमेरिका और ईयू के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा भारत, कनाडा से सीईपीए पर होगी चर्चा … बदलते वैश्विक समीकरण पर एस जयशंकर का बड़ा बयान, अमेरिका-चीन को बताया जिम्मेदार … दिल्ली ब्लास्ट में लिंक को लेकर धमकी, फर्जी बीएलओ बन मांग रहे ओटीपी, दिल्ली पुलिस- चुनाव आयोग की सलाह, ऐसे झासों से बचें …

City News Uttar Pradesh

विश्व विजेता सूर्या की कप्तानी पर संकट: टी20 की कुर्सी पर मंडराया खतरा, खराब प्रदर्शन ने बढ़ाई टेंशन

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़