City News Uttar Pradesh
बीहड़ों का 'रोशनी पुरुष’ चला गया:डॉ.वीके जैन नें डकैतों के 'खौफ' के बीच की 'तपस्या'
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

बीहड़ों का ‘रोशनी पुरुष’ चला गया: डॉ. वीके जैन नें डकैतों के ‘खौफ’ के बीच की ‘तपस्या’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट की “धरती” ने अपना “एक ऐसा सपूत खो” दिया, जिसने “अंधेरे से जंग को ही जीवन का उद्देश्य” बना लिया था। पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. वीके जैन (75) का “निधन” हो गया।

बीहड़ों का 'रोशनी पुरुष’ चला गया:डॉ.वीके जैन नें डकैतों के 'खौफ' के बीच की 'तपस्या'

उनके जाने से चिकित्सा जगत, समाजसेवी संस्थाओं और लाखों मरीजों के “दिलों में शोक की गहरी लहर दौड़” गई है। वे सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के नेत्र चिकित्सालय के निदेशक थे और पिछले 51 वर्षों से निरंतर सेवा में जुटे थे।

बीहड़ों का 'रोशनी पुरुष’ चला गया:डॉ.वीके जैन नें डकैतों के 'खौफ' के बीच की 'तपस्या'

जब चित्रकूट के बीहड़ डकैतों के आतंक से दहशत में थे, तब भी डॉ. जैन ने अपना मिशन नहीं छोड़ा। खतरे और असुरक्षा के माहौल में भी उन्होंने अस्पताल के दरवाजे गरीबों के लिए खुले रखे। स्थानीय लोगों के अनुसार, “जहां पुलिस जाने से पहले सोचती थी, वहां डॉक्टर साहब ऑपरेशन थिएटर में मरीजों की आंखों की रोशनी बचा रहे होते थे।” उनकी निर्भीकता और सेवा-भाव ने उन्हें सिर्फ डॉक्टर नहीं, बल्कि बीहड़ों का ‘रोशनी योद्धा’ बना दिया।

बीहड़ों का 'रोशनी पुरुष’ चला गया:डॉ.वीके जैन नें डकैतों के 'खौफ' के बीच की 'तपस्या'

डॉ. जैन ने चित्रकूट में एशिया के सबसे बड़े नेत्र चिकित्सालय की स्थापना और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अत्याधुनिक तकनीक और समर्पित टीम के साथ उन्होंने लाखों मोतियाबिंद और जटिल नेत्र रोगों के सफल ऑपरेशन कराए। ग्रामीण और निर्धन मरीजों को मुफ्त या अत्यंत रियायती इलाज उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही। उनकी असाधारण सेवाओं को राष्ट्र ने भी नमन किया। गणतंत्र दिवस 2025 पर उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त वे 30 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके थे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग आत्म निर्भर भारत की पहचान

City News Uttar Pradesh

नहीं हो पा रहा ‘सजना सजनी’ का मिलन: ‘सिलिंडर’ का लगा ‘ग्रहण’ !

City News Uttar Pradesh

कुएं में मिली लाश: भाई का आरोप हत्या कर फेंका शव, सीओ बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह का इस्‍तीफा हुआ मंजूर, जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : स्वामी रामभद्राचार्य और महंत नरेंद्र गिरि ने की जनसंख्या नीति पर चर्चा, प्रदेश सरकार के फैसले का किया स्वागत

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे लगेंगे सोलर प्लांट, एक लाख घरों को मिलेगी बिजली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़