विनोद मिश्रा
बांदा। सर्दी एवं कोहरे का असर धान खरीद पर पड़ा है।उसने विक्री प्रक्रिया पर ठोकर मार दी है। अभी तक नवंबर तीन महीने होने को हैं पर 40 प्रतिशत भी खरीद नहीं हो सकी। धान में नमी के कारण एफसीआई रिजेक्ट कर रहा है। मंडल के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर,महोबा जिलों में एक लाख तीन हजार टन धान खरीद का लक्ष्य है। इन जनपदों में 67 केंद्र खोले गए हैं। जनवरी से मौसम खराब है। लगातार कड़ाके की सर्दी और कोहरे के कारण धान की खरीद बाधित हो गई।

लक्ष्य की बात की जाए तो अभी तक सिर्फ 26,787 टन धान खरीदा गया है। बांदा जनपद में 83 हजार टन लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 49 केंद्रों में अभी तक 20,925 टन धान की खरीद हुई है, जो महज 25.53 प्रतिशत है। इसी तरह चित्रकूट जनपद में 18 हजार टन धान खरीद के लिए 13 केंद्र संचालित हो रहे हैं। फिर भी अभी तक 4156 टन खरीदा गया है।

यह सिर्फ 23 प्रतिशत है। हमीरपुर में कुछ ही क्षेत्र में किसान धान की पैदावार करते हैं। यहां 500 टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए तीन केंद्र खोले गए हैं। लक्ष्य के सापेक्ष यहां 1440 टन धान खरीद हो पाई है। यह लक्ष्य से दोगुने से भी ज्यादा है। यदि पिछले वर्ष की तुलना करें तो 24 जनवरी तक मंडल में 70,912 टन धान की खरीद हो चुकी थी।

इधर धान में ज्यादा नमी होने से केंद्रों में प्रभारी धान नहीं खरीद रहे हैं। प्रभारियों का कहना है कि नमी ज्यादा होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। गोदाम में रखने पर यह सूखता है और वजन कम होता है। एफसीआई भी नमी युक्त धान लेने से इंकार कर रहा है। इस बारे में डिप्टी आरएमओ बांदा समीर शुक्ला का कहना है कि धान खरीद पर मौसम का बुरा असर पड़ा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
