
- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रशासनिक गलियारों में “बड़ा बदलाव” हुआ है। इसके साथ ही “बांदा एक नए दौर में प्रवेश” कर चुका है। जिले की “कमान” अब “युवा और तेजतर्रार” आईएएस अधिकारी अमित असेरी के “हाथों में सौंप” दी गई है, जबकि अब तक जिले का नेतृत्व कर रहीं जे.रीभा को खनिज एवं भूतत्व विभाग में विशेष सचिव बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। यह बदलाव सिर्फ पदों का नहीं, बल्कि सोच और कार्यशैली के नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

2016 बैच के आईएएस अधिकारी अमित असेरी इससे पहले लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव थे। उससे पहले अलीगढ़ नगर निगम में नगर आयुक्त के तौर पर अपनी प्रशासनिक क्षमता का “लोहा मनवा” चुके हैं। शहरी प्रबंधन, विकास कार्यों की गति और सख्त प्रशासनिक शैली के लिए पहचाने जाने वाले असेरी के सामने अब बांदा जैसे जिले की चुनौतियां हैं, जहां विकास, कानून-व्यवस्था और जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बड़ी जिम्मेदारी उनका इंतजार कर रही है।

वहीं, जे. रीभा का बांदा में करीब 1 साल 3 महीने 2 दिन का कार्यकाल कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। उनके कार्यकाल में प्रशासनिक सख्ती, योजनाओं की मॉनिटरिंग और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सक्रियता देखने को मिली। अब उन्हें प्रदेश स्तर पर खनिज एवं भूतत्व विभाग में विशेष सचिव बनाकर एक अहम भूमिका सौंपी गई है, जो उनके कार्य अनुभव और क्षमता का प्रमाण भी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
