
- विनोद मिश्रा
बांदा। राजनीति अक्सर “मंचों और भाषणों” तक सीमित रह जाती है, लेकिन बबेरू में एक “अलग तस्वीर” देखने को मिलती है, जहां समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव सीधे “ग्रामीणों के बीच” पहुंच गए। अलिहा गांव में उनका “यह दौरा महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत” को “समझने और समस्याओं के समाधान” की ठोस पहल बनकर उभरा।
अलिहा गांव में आयोजित इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान विधायक ने खेत-खलिहानों से जुड़े किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। किसानों ने सिंचाई, बिजली आपूर्ति, फसल से जुड़ी परेशानियों और सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने जैसी कई अहम मुद्दों को उनके सामने रखा।
विधायक विशंभर यादव ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि “मेरी विधानसभा मेरा परिवार” है,और परिवार के “हर सदस्य की समस्या का समाधान” मेरी प्राथमिक “जिम्मेदारी” है।
विधायक विशंभर सिंह यादव ने यह भी कहा कि वह लगातार अपने क्षेत्र का दौरा कर रहें हैं। हर गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना लक्ष्य हैं। उनका उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति उपेक्षित न रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
