28.2 C
Lucknow
October 17, 2026
City News Uttar Pradesh
हमीरपुर में 79 साल बाद पाकिस्तानी की करोड़ों की संपत्ति पर सरकार का कब्जा
उत्तर प्रदेशदेश विदेशबुंदेलखंड

हमीरपुर में 79 साल बाद ‘पाकिस्तानी’ की करोड़ों की ‘संपत्ति’ पर सरकार का ‘कब्जा’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। देश के बंटवारे के बाद एक ऐसी कार्रवाई हुई जिसने “वर्षों से दबे एक पुराने रिकॉर्ड को फिर चर्चा” में ला दिया। हमीरपुर में पाकिस्तान चले गए व्यक्ति के नाम दर्ज 10 बीघा शत्रु संपत्ति को प्रशासन ने अवैध कब्जे से मुक्त कराकर सरकारी नियंत्रण में ले लिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरी प्रक्रिया के बीच जमीन की मेड़बंदी कर उसे सरकारी संपत्ति के रूप में सुरक्षित करा दिया। इस कार्रवाई के बाद सरकारी और शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है।

हमीरपुर में 79 साल बाद पाकिस्तानी की करोड़ों की संपत्ति पर सरकार का कब्जामामला मौजा हामिद शहीद बाबा का है, जहां गाटा संख्या 151, 1300, 1301, 1378, 1383, 1390, 1938 और 1939क सरकारी अभिलेखों में इस्माइल पुत्र पीर मोहम्मद के नाम दर्ज है। प्रशासन के अनुसार, देश के विभाजन के समय इस्माइल पाकिस्तान चले गए थे। भारतीय कानून के तहत ऐसी संपत्तियां शत्रु संपत्ति की श्रेणी में आती हैं, जिनका प्रबंधन केंद्र सरकार के अधीन होता है।

हमीरपुर में 79 साल बाद पाकिस्तानी की करोड़ों की संपत्ति पर सरकार का कब्जाप्रशासनिक जांच में सामने आया कि इस भूमि पर नईमुद्दीन और राना परवीन कथित रूप से अवैध कब्जा कर खेती कर रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम कर्णवीर सिंह के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की। इसके बाद जमीन की मेड़बंदी कर उसे सरकारी संरक्षण में ले लिया गया। एसडीएम कर्णवीर सिंह ने बताया कि यह शत्रु संपत्ति है और भारत छोड़कर पाकिस्तान या चीन जाने वाले लोगों की ऐसी संपत्तियों का प्रबंधन केंद्र सरकार करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की भूमि पर किसी भी तरह का कब्जा पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मतदान में बुजुर्ग नहीं होंगे परेशान: घर बैठे वह कर सकेंगे मतदान

किसान नेता डॉ.आलोक मिश्रा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से गुप्त वार्ता:क्या बदलेंगे सियासी समीकरण ?

City News Uttar Pradesh

Banda : पेड़-पौधों पर चल रही आरी, पर्यावरण से कैसे हो पाये आरी ! …

विधायक का प्रशासन पर फूटा गुस्सा : भूमि को अकृषक घोषित कराने की फ़ाइल गायब !

बांदा में दो पालिका व नगर पंचायतों के ईओ के हुये स्थानांतरण

City News Uttar Pradesh

प्रकाश द्विवेदी ने खादी प्रदर्शनी के उद्घाटन में कहा: “स्वदेशी उत्पादों से बढ़ेगी अर्थव्यस्था

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़