29 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल : सामुदायिक शौचालयों के लिए 2 करोड़ 47 लाख आवंटित !
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल : सामुदायिक शौचालयों के लिए 2 करोड़ 47 लाख आवंटित ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गांवों में स्वच्छता अभियान के तहत चित्रकूट मंडल के 914 सामुदायिक शौचालयों के लिए एनआरएलएम के समूहों को दो करोड़ 47 लाख की धनराशि आवंटित की गई है। सामुदायिक शौचालयों को संचालित करने का दायित्व राष्ट्रीय आजीविका मिशन समूह की महिलाओं को दिया गया है। मंडल में 1403 सामुदायिक शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित था।

चित्रकूट मंडल : सामुदायिक शौचालयों के लिए 2 करोड़ 47 लाख आवंटित !
बांदा में 448, हमीरपुर में 292, महोबा में 215 व चित्रकूट में 185 सामुदायिक शौचालय बनाए जाने हैं। विभागीय दावा है कि करीब 1300 शौचालय बनकर तैयार हो गए, लेकिन अभी तक पंचायती राज विभाग ने 916 शौचालयों को क्रियाशील व संचालित करने के लिए समूह की महिलाओं को हस्तांतरित किया है। विभाग ने बांदा जिले को 76 लाख 14 हजार, हमीरपुर को 63 लाख 72 हजार, महोबा को 58 लाख 6 हजार, चित्रकूट को 49 लाख 41 हजार यानी चारों जिलों को 2 करोड़ 47 लाख 33 हजार की धनराशि संबंधित समूहों को दी गई है।


यह धनराशि समूह की महिला को छह हजार रुपये के हिसाब से तीन माह का मानदेय और तीन हजार रुपये (तीन माह तक) के हिसाब से सफाई में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के लिए दिया गया है।उप निदेशक (पंचायत) दिनेश कुमार ने बताया कि सत्यापन के बाद अवशेष राशि जारी की जाएगी।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘मस्ती का जहर’ बांट रहा चित्रकूट का ‘वी वर्ड वाटर पार्क’: क्लोरीन की ओवरडोज से ‘सड़’ रही त्वचा !

City News Uttar Pradesh Desk

शहादत दिवस पर ‘गूंजा’ नेताजी का जयघोष: कांग्रेसजनों ने किया नमन

City News Uttar Pradesh

प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा पहुंची बांदा, शिवपाल बोले, सरकार बनी तो हर परिवार से एक बेटा व बेटी को देंगे नौकरी …

City News Uttar Pradesh

बांदा : रूपये की लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ ‘शंखनाद’: बुंदेलखंड की ‘जीवनधारा’से खिलवाड़ नहीं ‘बर्दाश्त’

City News Uttar Pradesh Desk

भाई बहन का उमड़ा स्नेहिल प्यार : भईया दूज का मनाया गया त्योहार, दीर्घायु की कामना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़