City News Uttar Pradesh
बांदा सदर: सपा 'टिकट' की 'रेस' में 'भारी' हैं ओम नारायण विदित, निष्ठा बनी 'सबसे बड़ा हथियार'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बांदा सदर: सपा ‘टिकट’ की ‘रेस’ में ‘भारी’ हैं ओम नारायण विदित, निष्ठा बनी ‘सबसे बड़ा हथियार’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बांदा सदर विधानसभा सीट पर “समाजवादी पार्टी में टिकट की दावेदारी का पेंच तेज” हो गया है, लेकिन इस “त्रिकोणीय संघर्ष में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा” में है वह हैं “ओम नारायण त्रिपाठी विदित”।बांदा सदर: सपा 'टिकट' की 'रेस' में 'भारी' हैं ओम नारायण विदित, निष्ठा बनी 'सबसे बड़ा हथियार'पार्टी के अंदरखाने से आ रही “खबरों के मुताबिक हाईकमान के सर्वे और कार्यकर्ताओं की नब्ज” में ओम नारायण त्रिपाठी विदित “पहले पायदान” पर पहुंच गए हैं। “उनकी दावेदारी ने अन्य दावेदारों की नींद उड़ा” दी है। राजनीतिक हलकों में “चर्चा” है कि “विदित का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट उनकी बेदाग निष्ठा” है।स्वतंत्रता दिवस पर ओम नारायण त्रिपाठी का संदेश: 'संविधान' से मजबूत होगा 'लोकतंत्र'जब कई नेता “सत्ता देखकर पाला” बदलते रहे, तब ओम नारायण विदित “हर धूप-छांव” में “समाजवादी झंडे के साथ खड़े” रहे। “न उन्होंने कभी कांग्रेस का दामन थामा, न भाजपा की ओर देखा, न बसपा की नाव में सवार हुए”। कार्यकर्ता इसे ही “उनका सबसे बड़ा चरित्र” मान रहे हैं। सपा के “पुराने कार्यकर्ता खुलकर” कह रहे हैं कि “पार्टी को अब आयातित नहीं, निष्ठावान चेहरे की जरूरत” है।बांदा सदर में सपा 'टिकट' पर महाभारत: विदित का कैडर, मयंक का पैसा और ईशान की विरासत, कौन मारेगा बाजी ?इस “रेस में दूसरे नंबर” पर बताए जा रहे ईशान सिंह और तीसरे पर मयंक द्विवेदी, की “राह में सबसे बड़ा रोड़ा उनका राजनीतिक बैकग्राउंड” है। ईशान सिंह के पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय विवेक सिंह ‘कांग्रेस से लेकर सपा’ तक का ‘सफर तय’ कर चुके हैं, जिससे उन पर “विरासत में ही दल-बदल” की छाया है।मानिकपुर से सपा का 'तुरुप इक्का' बन सकते हैं मयंक: 2024 में 'भाजपा-सपा' को दिया था 'पछाड़'वहीं मयंक द्विवेदी के पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी बसपा से विधायक रहे हैं और “मयंक खुद अभी लोकसभा चुनाव बसपा से लड़ने के बाद सपा “में आए हैं। ऐसे में प्रश्न उठ रहा है कि “क्या जनता ऐसे चेहरों पर भरोसा करेगी जो चुनाव आते ही दल बदल” लेते हैं। बांदा की “सियासी फिजा में अब एक ही नारा गूंज” रहा है की “टिकट उसी को, जो सदा सपा का रहा” हो। और इस “कसौटी पर ओम नारायण विदित सभी दावेदारों पर भारी” पड़ते दिख रहे हैं ?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी” के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास : बांदा शहर के लिये 34 सड़कें हुई स्वीकृत, गंगा नगर एवं चमकेगी अवन्ती

City News Uttar Pradesh

Banda-प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव सरगर्मी तेज। बांदा सदर विधायक प्रकाश बने सारथी!

City News Uttar Pradesh

बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन

डीएम अनुराग के निर्देश : ऋण के लिए लंबित आवेदनों का वरीयता से करें निस्तारण

डायरिया का विस्फोट: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में ‘दम’ तोड़ती सरकारी व्यवस्था !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़