24.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda-प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव सरगर्मी तेज। बांदा सदर विधायक प्रकाश बने सारथी!

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रयागराज-झांसी विधान परिषद स्नातक चुनाव क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसके अन्तर्गत आने वाले चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में भी चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। बांदा में लीड दिलाने के लिये सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, सांसद अन्य विधायकों भाजपा जिलाध्यक्ष एंव पार्टी जनों के साथ बैठकें कर भाजपा प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा की जीत पक्की बनाने के लिये पूरी कोशिश में जुटे हुये हैं। प्रयागराज में सर्वाधिक मतदाता होने के कारण हर प्रत्याशी प्रयागराज के वोटरों को जयदा साधने में जुटे हैं।पर बांदा में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी अपने प्रत्याशी की सारथी की तरह भूमिका के रोल में हैं।
आपको बता दें की इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में कुल 1,57,160 वोटर हैं। सबसे अधिक वोटर 63,284 प्रयागराज में बने हैं। उक्त क्षेत्र में लगातार चार बार से भाजपा के डॉ. यज्ञदत्त शर्मा विधान परिषद सदस्य चुने जा रहे हैं। उन्हें टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने अपने शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह व सपा ने समाजवादी शिक्षक सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह को मैदान में उतारा है। अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हरिप्रकाश यादव के अलावा दर्जनभर से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
हर प्रत्याशी शिक्षक व शिक्षित बेरोजगारों को रिझाने में लगा है। इसके पहले 2002 व 2014 में स्नातक चुनाव लड़ चुके अजय सिंह शिक्षित युवाओं को रोजगार, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय के नाम पर वोट मांग रहे हैं। वहीं, मान सिंह शिक्षामित्रों की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर वोटरों को रिझा रहे हैं। डॉ. हरिप्रकाश पुरानी पेंशन बहाली का वादा जोर-शोर से कर रहे हैं। वहीं, डॉ. यज्ञदत्त शिक्षा व शिक्षक हित में कराए गए अपने कार्यों को लेकर वोटरों से संपर्क कर रहे हैं। वे केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित नीतियों का भी बखान कर रहे हैं।
जहां तक वोटरों की संख्या का सवाल है तो बांदा जिला में 10,876, चित्रकूट में 6,056,हमीरपुर में 6,457,महोबा में, 4,430, जालौन में 17,575, झांसी में 15,079 व ललितपुर में 6,289 वोटर हैं। प्रयागराज में सर्वाधिक 63,284 वोटर हैं। इसके बाद क्रमशः जालौन में 17,575, फतेहपुर
में15,755, झांसी में15,079के बाद कौशाम्बी में 11,359 वोटर हैं।कुल मिलाकर यह तय सा लग रहा है की भाजपा प्रत्याशी का पलड़ा भारी रहेगा और इसमें बांदा सदर विधायक की भूमिका काबिले तारीफ साबित हो तो आश्चर्य नहीं होगा!
अटैचमेंट क्षेत्र

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंकित गुप्ता ने गड्ढा मुक्त की संभाली कमान: सफाई और रोशनी से सजा बांदा

City News Uttar Pradesh

News : बैंक मैनेजर ने किया फर्जीवाड़ा, ‘किसान बीमा’ की एक करोड़ 36 लाख  रकम कर दी ट्रांसफर

विधायक प्रकाश का संकल्प: लोकमाता अहिल्या बाई के आदर्शों पर चलेगा बांदा, गूंजा प्रेरणा का मंत्र

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती ने संभाली कमान: बरसात से पहले नगर में चला “सफाई” का महाअभियान

बुंदेलखंड पैकेज में 3.16 करोड़ का महा घोटाला: बांदा में ‘छह रिटायर्ड अफसरों’ पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में पूर्व विधायक ‘आनंद’ की ‘गर्जना’ से हिला ‘अपना दल’ का किला: विधायक की ‘बढ़ी टेंशन’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़