24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम नगेंद्र हुये हाई एलर्ट : पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया सघन निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेंद्र हुये हाई एलर्ट : पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया सघन निरीक्षण

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेंद्र प्रताप पुलिस परीक्षा को लेकर “हाई एलर्ट” हैं। “न पेपर लीक हो और न ही नकल” इसके लिये उन्होंने परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्देश दिये की “व्यवस्था इतनी चुस्त हो की परिंदा भी पर न मार सके”।

डीएम नगेंद्र हुये हाई एलर्ट : पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया सघन निरीक्षण

जिले में पुलिस परीक्षा अगस्त माह में होनी है। डीएम इसको लेकर सतर्कता के हाई एलर्ट मूड में हैं। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों की आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कमरों की व्यवस्था, फर्नीचर, लाइट, सीसीटीवी, पेयजल का निरीक्षण करते हुए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम नगेंद्र हुये हाई एलर्ट : पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया सघन निरीक्षण

कहा की इस कार्य में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने जनपद के परीक्षा केंद्रों क्रमशःआदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज,आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय महिला डिग्री कॉलेज ,खानकाह इंटर कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया।

डीएम नगेंद्र हुये हाई एलर्ट : पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया सघन निरीक्षण

परीक्षार्थियों के सामग्री को गेट के बाहर सुरक्षित एक कमरे मे रखे जाने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला,आदर्श बजरंग इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे, प्रधानाचार्य महिला डिग्री कॉलेज दीपाली गुप्ता तथा अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गेम चेंजर बनेगा दस करोड़ का प्रोजेक्ट: बेड़ी पुलिया से रामघाट तक ‘बदलेगी’ तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट की पूर्व चेयरमैन नीलम करवरिया पंचतत्व में विलीन: क्षेत्र ने खोया सशक्त नेता

City News Uttar Pradesh

होली पर विशेष: नवाब ने जलवाई थी बांदा में पहली बार होली

City News Uttar Pradesh

बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सात साल की सजा: नहीं लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव : अपना दल एस नें आलस त्याग ली अंगड़ाई

बारिश की महावट किसानों के लिये बनी अमृत महोत्सव : मन हो गया मयूर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़